सरपंच व पंच के पदों के लिए उप चुनाव 27 जुलाई को : आशिका जैन

by

– ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने उप चुनाव संबंधी शेड्यूल के बारे में दी जानकारी

– नामांकन प्रक्रिया 14 जुलाई से शुरू, मतदान सुबह 8 से शाम 4 बजे तक बैलट पेपर से होगा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, पंजाब की ओर से ग्राम पंचायतों में रिक्त पड़े पदों के लिए उपचुनावों का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। यह उपचुनाव 27 जुलाई 2025 (रविवार) को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कराए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 15 अक्तूबर 2024 को संपन्न ग्राम पंचायत चुनावों के उपरांत होशियारपुर ज़िले में सरपंच के 4 और पंच के 151 पद रिक्त रह गए थे। इन्हीं रिक्त पदों को भरने के लिए यह उपचुनाव करवाया जा रहा है।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि
नामांकन 14 जुलाई 2025 (सोमवार) से 17 जुलाई 2025 (गुरुवार) तक, हर दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालय में दाखिल करवाया जा सकता है। नामांकन पत्रों की जांच 18 जुलाई 2025 (शुक्रवार) को होगी। उम्मीदवारी वापसी की अंतिम तिथि 19 जुलाई 2025 (शनिवार), शाम 3 बजे तक है।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के बाद मतगणना उसी दिन संबंधित मतदान केंद्र पर ही की जाएगी। उन्होंने बताया कि अपडेट की गई वोटर सूचियों का अंतिम प्रकाशन 23 मई 2025 को प्रकाशित किया गया था। उन्होंने बताया कि सरपंच पद के लिए अधिकतम चुनावी खर्च सीमा 40,000 रुपए व पंच पद के लिए अधिकतम खर्च सीमा 30,000 रुपए निर्धारित की गई है।
आशिका जैन ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेकर मतदान अवश्य करें और योग्य जनप्रतिनिधियों का चयन करें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कालेश्वर में राज्य स्तरीय बैसाखी मेला 12 से 14 अप्रैल होगा आयोजित

धर्मशाला/तलवाड़ा : राकेश शर्मा l राज्य स्तरीय बैसाखी मेला इस वर्ष 12 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा यह जानकारी एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने प्रागपुर के विश्रामगृह मेले की तैयारियों को लेकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खन्ना की केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से विशेष मुलाकात

देश की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार के अहम् फैसलों और ऑपरेशन सिन्दूर की खन्ना ने की सराहना नई दिल्ली :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से...
article-image
पंजाब

5 तहसीलदार 9 नायब तहसीलदार सस्पेंड : सीएम मान के आदेशों को न मानने वाले वालों पर गिरी गाज, सीएम ने शाम 5 वजे तक बजे तक काम पर लौटने का दिया था अल्टीमेटम

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सामूहिक अवकाश लेने और रजिस्ट्री न करने वाले तहसीलदारों को आज शाम पांच बजे तक काम पर लौटने का समय दिया था। बता दें कि निलंबित किए गए 5...
Translate »
error: Content is protected !!