सरबत सेहत बीमा योजना के लाभार्थियों के ई- हैल्थ कार्ड बनाने के लिए रविवार भी खुलेंगे सभी सेवा केंद्र: अमित कुमार पांचाल

by

जिले के 25 सेवा केंद्रों में लाभार्थी बनवा सकते हैं ई-कार्ड
ए.डी.सी ने योजना के लाभार्थियों को जल्द से जल्द ई कार्ड बनवाने की अपील की
होशियारपुर, 06 मार्च:
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमित कुमार पांचाल ने बताया कि सरबत सेहत बीमा योजना के लाभार्थियों के ई-हैल्थ कार्ड बनाने के लिए रविवार 7 मार्च को भी जिले के सभी 25 सेवा केंद्र खुले रहेंगे। उन्होंने इस योजना के लाभार्थियों को अपील करते हुए कहा कि वे अपना ई-हैल्थ कार्ड जरुर बनवाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हर लाभार्थी तक इस योजना का लाभ पहुंचाने के  लिए प्रयासरत है, इस लिए लाभार्थी भी अपना कार्ड बनवा कर अपनी स्वास्थ्य सुरक्षा को यकीनी बनाएं।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सरबत सेहत बीमा योजना के अंतर्गत लाभार्थी अपना व अपने परिवार का सरकारी व सूचीबद्ध प्राईवेट अस्पतालों में 5 लाख रुपए रुपए तक का कैशलैस इलाज का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी योज्य लाभार्थी अपने दस्तावेज ले जाकर अपनी रजिस्ट्रेशन करवा सकता है, जिसके अंतर्गत स्मार्ट राशन कार्ड लाभार्थी अपने आधार कार्ड या राशन कार्ड, छोटे व्यापारी अपने आधार कार्ड, राशन कार्ड या पैन कार्ड, जे-फार्म धारक व छोटे किसान अपने आधार कार्ड या राशन कार्ड, निर्माण कल्याण बोर्ड के अंतर्गत रजिस्टर्ड मजदूर अपने आधार कार्ड, राशन कार्ड या रजिस्ट्रेशन कार्ड व पीले कार्ड धारक पत्रकार अपना आधार कार्ड या पीला पहचान पत्र लेकर अपना ई-कार्ड बनवा सकते हैं। उन्होंने लगाए जा रहे कैंपों का लोगों को अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि इस योजना के अंतर्गत आते परिवार अपने ई-कार्ड जरुर बनवाएं। यह कार्ड बनवाने की फीस 30 रुपए प्रति कार्ड है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपनी योज्यता वैबसाइट 222.ह्यद्धड्ड.श्चह्वठ्ठद्भड्डड्ढ.द्दश1.द्बठ्ठ पर जाकर अपने आधार कार्ड व अन्य पहचान पत्र नंबर को भर कर चैक कर सकता है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी 13 सरकारी अस्पतालों के अलावा जिले के 15 प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान भारत सरबत सेहत बीमा योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध किए गए हैं।
अमित कुमार पांचाल ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से हर लाभार्थी का कार्ड बनाने के लिए इसे अभियान के रुप में लिया गया है। जिले में जहां लाभार्थी सेवा केंद्रों में अपने ई कार्ड बनवा रहे हैं वहीं गांव स्तर पर भी वे कामन सर्विस सैंटर के माध्यम से अपना कार्ड बनवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कामन सर्विस सैंटर के विलेज लेवल इंटरप्रेन्योर(वी.एल.ई) गांव स्तर ई कार्ड बनाने में सराहनीय योगदान दे रहे हैं और कैंप लगाकर लोगों के ई कार्ड बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से जिले में जागरुकता वैन भी गांवों व कस्बो में जाकर लोगों को कार्ड बनवाने के लिए जागरुक कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी केंद्रों को लेकर Action में पंजाब सरकार : भोखरा और बाजक में आंगनवाड़ी केंद्रों का मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने औचक निरीक्षण किया

चंडीगड़ : पंजाब सरकार विकास-कार्यों को पूरा करने में कड़ी मेहनत कर रही है। इसी में सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में काम कर रही सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 करोड़ से ज्यादा नकद, 313 किलो चांदी और 6 किलो सोना जब्त : धन कुबेर निकला दिल्ली का ट्रैवल एजेंट

नई दिल्ली : ईडी की छापेमारी में दिल्ली के एक ट्रैवल एजेंट से भारी बरामदगी हुई है। ईडी ने उसके परिसर से 4 करोड़ से ज्यादा की नकदी, 313 किलो चांदी और 6 किलो...
article-image
पंजाब

हरियाणा पैर्टन पर ग्रामीणी चौकीदारों को 7500 रूपए मानदेय दिया जाए : परमजीत सिंह नीलो

गढ़शंकर। लाल झंडा पेंडू चौकीदारा युनियन पंजाब के आहावान पर आज स्थानीय ईकाई ने धरना प्रर्दशन करने के बाद डिप्टी जय कृष्ण सिंह रोड़ी के नाम का ज्ञापन बीडीपीओ मनजिंदर कौर व डिप्टी सपीकर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के विकास कार्य को प्राथमिकता दें सभी विभाग – DC राघव शर्मा

ऊना, 15 सितम्बर – चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से किए जा रहे विकास कार्यों को सभी संबंधित विभाग प्राथमिकता दें तथा निर्धारित समयावधि मे कार्यों को पूरा किया जाए...
Translate »
error: Content is protected !!