सराज अभी भी दर्द में डूबा – त्रासदी ने हमारी दशकों की मेहनत को कुछ सेकंड में ही तहस–नहस कर दिया : जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ। मंडी : विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कहना है कि सराज अभी भी दर्द में डूबा है। त्रासदी ने हमारी दशकों की मेहनत को कुछ सेकंड में ही तहस–नहस कर दिया। हमारे कई लोगों को हमसे छीन लिया। ईश्वर उन्हें सद्गति दे।

इस त्रासदी ने न सिर्फ हमसे हमारे लोग और हमारे घर छीनें, हमारी जमीनें भी छीन ली। अब लोग अपना गांव खाली करने को मजबूर हैं। अब वहां फिर से बसने की गुंजाइश भी नहीं।
आदमी अपनी पूरी जिंदगी लगाकर घर बनाता है। उसके बर्बाद होने पर कितना दुःख होता है। दिल पर क्या गुजरती है यह हम जानते हैं। मैने भी सराज को संवारने में अपना जीवन लगा दिया। आज जब यह दृश्य देखते हैं तो हृदय विचलित होता है।
हम आपके साथ चट्टान की तरह खड़े हैं, आपका धैर्य, आपकी हिम्मत इस संकट की घड़ी में हमारा सबसे बड़ा सहारा है।
आगे भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है इसलिए आप सभी से आग्रह है कि अपना ध्यान रखें। पेय जल योजनाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं ऐसे में पानी उबालकर ही पीएं।
संकट बड़ा है इसलिए हमें हिम्मत भी बहुत दिखानी हैं। मैं आपके साथ हर मुश्किल हालात में कदम से कदम मिलाकर चलता रहूंगा और हम फिर से सराज को सजाएंगे संवारेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृहों की होगी ऑनलाइन बुकिंग : भुगतान राशि का 50 प्रतिशत अग्रिम रूप से ऑनलाइन जमा कराना होगा अनिवार्य

एएम नाथ। शिमला :, 6 मई । हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अंतर्गत आने वाले सभी विश्राम गृहों को आम जनता के लिए ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गणित अभ्यास परीक्षा में 804 छात्रों ने लिया हिस्सा

ऊना 21 फरवरी: सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों की मदद के लिए हरोली में आरंभ किए गए अभ्यास कार्यक्रम के तहत आज हरोली के 38 स्कूलों में गणित विषय के अध्याय 12,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री बताएँ प्रदेश में क्यों हो रहा है व्यवस्थाओं का पतन? नेरचौक मेडिकल कॉलेज में क्यों हड़ताल पर हैं प्रशिक्षु डॉक्टर : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री बताएं क्यों नहीं मिल रहा है डिपुओं पर खाद्य तेल और सस्ता राशन,  मुख्यमंत्री बताएं किसकी शह पर हो रहा है प्रदेश में अवैध खनन एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक साल पांच काम अभियान के तहत विकास कार्योंं का प्राथमिकता पर करें कार्योन्वयन – सत्ती

ऊना 3 फरवरी – विकास खंड ऊना के तहत एक साल पांच काम अभियान सहित अन्य मदों के अंतर्गत चलाए जा रहे विकास कार्याें को लेकर आज जिला परिषद सभागार में समीक्षा बैठक का...
Translate »
error: Content is protected !!