सर्दियों में आपदा से निपटने के लिए कांगड़ा जिला प्रशासन तैयार : बड़ा भंगाल सहित बर्फबारी वाले क्षेत्रों में किया राशन का भंडारण : DC हेमराज बैरवा

by
एएम नाथ। धर्मशाला :  कांगड़ा जिला प्रशासन बर्फबारी के दौरान जिला में किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। इस संदर्भ में उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण हेमराज बैरवा ने समस्त विभागों के जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें बर्फबारी से पहले अपनी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
 उन्होंने कहा कि सर्दियों के दौरान जिला में जन-जीवन को सुचारू रखने व ग्रामीणों क्षेत्रों में बिजली-पानी व राशन उपलब्ध करवाने के साथ-साथ यातायात सहित हर प्रकार की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्दियों के दौरान आपदा प्रबंधन के लिए हर विभाग एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त करें और उनका मोबाइल नंबर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ साझा करेें।
उन्होंने सर्दियों के दौरान बारिश व बर्फबारी के कारण बंद होने वाली सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर खोलने, बिजली व पेयजल की व्यवस्था सुचारू रखने के लिए सम्बन्धित विभागाधिकारियों को निर्देश दिए ।
बैठक में अवगत करवाया गया कि बड़ा भंगाल सहित बर्फबारी वाले क्षेत्रों नवम्बर से मार्च माह तक का राशन भंडारण कर दिया गया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इन क्षेत्रों में सभी जीवन रक्षक दवाइयों का प्रबंध करने के भी निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी एसडीएम को यह भी निर्देश दिए कि वे अपने स्तर पर भी सर्दियों के दृष्टिगत अपने कार्य क्षेत्र के सभी अधिकारियों सहित दूरसंचार ऑपरेटर की बैठक कर सभी आवश्यक इंतजाम कर लें। उन्होंने कहा कि जिला आपदा प्राधिकरण द्वारा सभी एसडीएम को वायरलैस सैट भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सभी विभाग आपसी तालमेल से कार्य करें तथा किसी अप्रिय घटना की सूचना तुरन्त जिला आपदा प्राधिकरण को दें।
 इस अवसर पर एडीएम डा. हरीश गज्जू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितेश लखनपाल, एसडीएम संजीव भोट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज के करिअर मार्गदर्शन, परामर्श एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ ने किया अतिथि व्याख्यान

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के करिअर मार्गदर्शन, परामर्श एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा आज महाविद्यालय परिसर में एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्नातक...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरित ईधन को बड़े स्तर पर बढ़ावा देने का निर्णय : मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नवोन्मेषी विचारों के साथ जन-कल्याण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए अग्र-सक्रिय कदम उठाने के साथ जनता का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए नवोन्मेषी विचारों के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बरोटीवाला कालेज के एनएसएस स्वयंसेवक चेतन मेहता ने राष्ट्रीय एकता शिविर में किया भाग शिविर में विभिन्न गतिविधियो में भाग लेने पर चेतन मेहता को दिया प्रमाण पत्र

बी बी एन, 2 मार्च (तारा) : राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला के एनएसएस स्वयंसेवक चेतन मेहता ने केरल के कुट्टिक्कनम स्थित मारियन कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर– में भाग लेकर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

68.42 करोड़ रुपये की अर्की विधानसभा क्षेत्र में विकास परियोजनाओं की मुख्यमंत्री ने सौगात दी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र में 68.42 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने 23.01 लाख रुपये की लागत...
Translate »
error: Content is protected !!