सर्दियों में गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल आवश्यक : डॉ. सुरिंदर पाल सिंह

by

बीबीएमबी अस्पताल द्वारा सर्दियों को ध्यान में रखते हुए सलाह जारी
राकेश शर्मा l तलवाड़ा, 16 दिसंबर : बीबीएमबी के मुख्य अभियंता श्री राकेश गुप्ता के निर्देशों के अनुसार बीबीएमबी अस्पताल, तलवाड़ा द्वारा सर्दियों के मद्देनज़र गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की देखभाल संबंधी आवश्यक स्वास्थ्य सलाह जारी की गई है।
बीबीएमबी अस्पताल के प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरिंदर पाल सिंह ने कहा कि सर्दियों के मौसम में गर्भवती महिलाओं तथा नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक है। ठंड के कारण संक्रमण, सर्दी-जुकाम, खांसी तथा श्वसन संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है, जिससे मां और शिशु दोनों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है।
डॉ. सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार लेना चाहिए, गर्म कपड़े पहनने चाहिए तथा नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार दवाइयों का सेवन करना आवश्यक है। सर्दियों में धूप लेना लाभकारी होता है, जिससे विटामिन-डी की कमी दूर होती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। साथ ही सुबह एवं शाम के समय अधिक ठंड में बाहर जाने से बचना चाहिए।
इस अवसर पर अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शोभना सोनी ने कहा कि नवजात शिशुओं को ठंड से बचाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिशुओं को हमेशा साफ एवं गर्म कपड़ों में रखें, उन्हें ठंडी हवा के संपर्क में न आने दें तथा मां का दूध नियमित रूप से पिलाएं। उन्होंने यह भी सलाह दी कि शिशुओं के कमरे की साफ-सफाई और उचित स्वच्छ वातावरण का विशेष ध्यान रखा जाए।
डॉ. शोभना सोनी ने आगे कहा कि यदि मां या शिशु में बुखार, सांस लेने में कठिनाई, अधिक खांसी या कोई अन्य असामान्य लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अथवा बीबीएमबी अस्पताल, तलवाड़ा से संपर्क करें।
अंत में डॉ. सुरिंदर पाल सिंह ने आम जनता से अपील की कि सर्दियों के मौसम में गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा समय-समय पर चिकित्सकीय सलाह लेकर स्वस्थ जीवन सुनिश्चित किया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केक खाने से 10 साल की बच्ची की मौत : ऑनलाइन मंगवाया था केक

पटियाला : पटियाला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ब​र्थडे पर केक खाने से एक 10 साल की बच्ची की मौत हो गई और परिवार के चार सदस्यों की भी ​तबीयत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बनाला में बहाल हुआ एनएच, कुल्लू की तरफ निकाले जा रहे वाहनः डीसी अपूर्व देवगन

एएम नाथ । मंडी, 28 अगस्त। किरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर बनाला के पास बुधबार रात भूस्खलन से बंद हुआ सड़क मार्ग को कुल्लू की ओर बहाल कर दिया गया है। यहां फंसे वाहनों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिशन शक्ति एक व्यापक एवं दूरदर्शी पहल : राजेश राय

बेटी को भविष्य में प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने को किया प्रेरित राजकीय आदर्श सीनियर सेकेण्डरी स्कूल करियां में किशोरियों को किया कौशल विकास कार्यक्रम के प्रति जागरूक एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहें छात्र, जीवन के अनुभवों से भी सीखें : विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ l शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विद्यार्थी केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि जीवन के व्यावहारिक अनुभवों से भी सीखें। उन्होंने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!