सर्व होगी शराब 24 घंटे ,100 से ज्यादा कमरों के होटलों में : बार में बैठकर शराब पीना महंगा

by

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ प्रशासन ने अगले वित्त वर्ष के लिए जो एक्साइज पाॅलिसी जारी की है उसमें शराब के रेट नहीं बढ़ाए हैं, लेकिन बार फीस में इजाफा किया है। यानी बार में बैठकर शराब पीना 2 से 5 फीसदी महंगा होने जा रहा है। वहीं, पहली बार चंडीगढ़ में होटल्स के कमरों के हिसाब से बार फीस तय की गई है। A-कैटेगरी होटल्स जहां 100 से ज्यादा कमरे हैं, वहां 24 घंटे शराब सर्व की जा सकती है। यानि यहां रात को बार बंद करना अनिवार्य नहीं है। ऐसे होटल्स से एक्साइज डिपार्टमेंट 18 लाख रुपए फीस लेगा।
इन होटल्स में सिटको के सेक्टर-10 स्थित माउंटव्यू, सेक्टर-24 का पार्कव्यू, ताज, जेडब्ल्यू मैरियट, द ललित, हयात आदि शामिल हैं। माइक्रोब्रूअरी के लिए मौजूदा वित्त वर्ष में जहां 6 लाख रुपए फीस को बढ़ाकर 8 लाख रुपए किया गया है। रात 3 बजे तक अगर रेस्टोरेंट्स या क्लबों में बार ओपन रखना है तो इस बार 6 लाख रुपए की फीस लगेगी, जो मौजूदा वर्ष में 4 लाख रुपए ही है। हाल ही में एक बॉटलिंग प्लांट में आग लग गई थी। इसलिए इस बार पाॅलिसी में ही प्रावधान किया गया है कि बॉटलिंग प्लांट वालों को नगर निगम से संबंधित बिल्डिंग को लेकर फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य होगा। इसको एक्साइज डिपार्टमेंट को जमा करवाना होगा। बॉटलिंग प्लांटों के साथ के सभी शराब ठेकों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने अनिवार्य किए गए हैं। इनमें 30 दिनों का बैकअप रखना जरूरी।
कमरों के हिसाब से होटलों की लाइसेंस फीस : A कैटेगरी होटल्स (101 या इससे ज्यादा कमरे वाले) में 24 घंटे शराब सर्व करने की परमिशन। 18 लाख फीस लगेगी।
B कैटेगरी होटल्स(51 से 100 कमरे) के लिए लाइसेंस फीस 15 लाख रुपए है। इस फीस में रात 12 बजे तक ही ऑर्डर ले सकते हैं। ए-कैटेगरी की सुविधा चाहिए तो 18 लाख रुपए अतिरिक्त देने होंगे।
C कैटेगरी होटल्स (26 से 50 कमरे) – 12 लाख रुपए
D कैटेगरी होटल्स (25 कमरों वाले)-10 लाख रुपए
शराब की सेल का बाॅर्डर कनेक्शन : चंडीगढ़ में हर साल जब ठेकों की ऑक्शन होती है तो ठेकेदार उन ठेकों के लिए ज्यादा दिलचस्पी दिखाते हैं जो मोहाली या पंचकूला के बाॅर्डर के साथ लगते हैं। इन ठेकों की रिजर्व प्राइस बाकी ठेकों के मुकाबले काफी ज्यादा रहती है।
बाॅर्डर वाले ठेकों की रिजर्व प्राइस :
मोहाली कनेक्शन : 9.60 करोड़: पलसौरा गांव 9.52 करोड़: सेक्टर-61 मार्केट 6.19 करोड़: से.-48 मोटर मार्केट 5.03 करोड़: मलोया गांव 11.53 करोड़: धनास का ठेका 7.56 करोड़: खुड्डा लाहोरा/खुड्डा जस्सू मध्य मार्ग के साथ
पंचकूला कनेक्शन :9.58 करोड़: गांव मौली में हल्लोमाजरा से पंचकूला वाली रोड पर
7.87 करोड़: कलाग्राम के सामने 6.55 करोड़: दड़वा 5.59 करोड़: मनीमाजरा कालका रोड पर मनीमाजरा की तरफ 5.34 करोड़

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विधान सभा चुनावों में चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों के खर्चे की सीमा बढ़ा कर 40 लाख रुपए की: हिमांशु जैन

नोडल अधिकारी एक्सपेंडीचर मानिटरिंग ने अकाउंट टीम व सहायक खर्चा आब्जर्वरों को दी ट्रेनिंग होशियारपुर, 10 जनवरी: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) कम- नोडल अधिकारी एक्सपेंडीचर मानिटरिंग हिमांशु जैन ने बताया कि भारतीय चुनाव...
article-image
पंजाब

तीस वर्षीय युवक की गढ़शंकर नंगल रोड पर मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने से मौके पर मौत

गढ़शंकर : गांव टब्बा के तीस  वर्षीय युवक की कल देर रात गढ़शंकर नंगल रोड पर पंडोरी बीत के निकट सड़क दुर्घटना में  मौत हो गई गढ़शंकर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार की पहल : 510 करोड़ की मेडिकल क्रांति, होमी भाभा कैंसर अस्पताल और रिसर्च सेंटर ने दी लाखों को नई जिंदगी

 चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए एक अहम कदम उठाते हुए संगरूर और न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में दो अत्याधुनिक अस्पताल बनाकर लोगों को राहत दी है। अब...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बोड़ा में पैट्रोल पंप के कार्यालय का चोरों ने शटर तोड़ कर 81 हजार किए चोरी

गढ़शंकर  : गढ़शंकर श्री अनंदपुर साहिब रोड़ पर गांव बोड़ा के निकट कल देर रात अज्ञात चोर पैट्रोल पंप का शटर तोड़ कर 81 हजार रूपए चुरा कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज...
Translate »
error: Content is protected !!