15 वर्षीय छात्र से कुकर्म : पहले मालिश सर ने करवाई और फिर किया कुकर्म…पटियाला में राष्ट्रीय अवॉर्डी टीचर बना हैवान

by

पटियाला ।  नाभा थाना कोतवाली में एक राष्ट्रीय व स्टेट अवॉर्डी डीपीई ने अपने ही 15 वर्षीय छात्र से कुकर्म कर दिया। इस घटना को राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री से सम्मान प्राप्त खेल अध्यापक ने अंजाम दिया गया है।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यह मामला नाभा तहसील के गांव थूही के सरकारी हाई स्कूल में तैनात डीपीई हरिंदर सिंह ग्रेवाल निवासी नाभा के खिलाफ दर्ज हुआ है। थाना कोतवाली नाभा के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रिंसप्रीत सिंह ने कहा कि फिलहाल केस दर्ज किया गया है, लेकिन आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मामले की जांच महिला पुलिस अधिकारी संदीप कौर कर रही हैं। वहीं, डीईओ सेकंडरी संजीव शर्मा ने कहा कि घटना उनकी जानकारी में है, पुलिस से एफआईआर व संबंधित दस्तावेज मिलते ही विभागीय एक्शन लिया जाएगा।

पीड़ित के अनुसार वह स्कूल में बनी सरकारी अकादमी में ट्रेनिंग करता है। 28 मई को शाम के समय बायोमेट्रिक्स के संबंध में पीड़ित छात्र स्कूल आया था। आरोपित डीपीई हरिंदर सिंह ने उसे अपने घर बुलाया। यहां पर उससे मालिश करवाई।

इसके बाद आरोपित ने उसके साथ जबरन कुकर्म कर दिया। इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने के बाद आरोपित ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां दी थी, लेकिन 31 मई को मामला पुलिस के पास पहुंचते ही केस दर्ज किया गया। बता दें कि आरोपित शिक्षक को साल 2017 में शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य पुरस्कार दिया गया था और 2018 में राष्ट्रपति ने सम्मानित किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुरेंद्र लांबा ने एसएसपी होशियारपुर का पदभार संभाला : एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने कहा, कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखना और जिला वासियों की तकलीफों को दूर करना होगी प्राथमिकता

होशियारपुर, 23 नवंबर : 2013 बैच के आई. पी. एस अधिकारी सुरेंद्र लांबा ने आज होशियारपुर जिले के एस. एस. पी का पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वह एस. एस. पी संगरूर के पद...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में 450वीं शताब्दी को समर्पित गुरमति समागम और गुरमति चेतना मार्च का आयोजित

गढ़शंकर, 12 सितम्बर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी अध्यक्ष शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के आदेश एवं सचिव शिक्षा इंजी. सुखविंदर सिंह के निर्देशन में गुरु अमरदास जी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज की दोबारा श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी और श्री केसगढ़ साहिब के जथेदार के रूप में ताजपोशी : पूर्व जत्थेदार ने पहनाई पगड़ी

तख्त श्री केसगढ़ साहिब में शनिवार को आयोजित विशेष सम्मान समारोह में सिख पंथ के भीतर पिछले आठ महीनों से चल रहा विवाद समाप्त हो गया।  इस अवसर पर जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज को पंथक...
article-image
पंजाब

नीला राशन कार्ड कटने से इलाज न करा पाने वाले गरीब मजदूर की मौत

गढ़शंकर, 4 जनवरी : गढ़शंकर के बीट क्षेत्र के गांव हैबोवाल के 55 वर्षीय गरीब मजदूर सतनाम सिंह पुत्र मेहर सिंह की जान चली गई क्योंकि उसका नीला कार्ड कट जाने के कारण उसे...
Translate »
error: Content is protected !!