सलूणी कॉलेज में बांटा साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल साक्षरता का ज्ञान

by

एएम नाथ। सलूणी : राजकीय महाविद्यालय सलूणी जिला चंबा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा “डिजिटली शिक्षित चंबा, सुरक्षित चंबा” अभियान के अंतर्गत साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल साक्षरता पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, ऑनलाइन ठगी तथा डिजिटल सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में होम फाउंडेशन के संस्थापक एवं निदेशक श्री कुलदीप सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय, सुरक्षित ऑनलाइन लेन-देन, सोशल मीडिया का जिम्मेदार उपयोग तथा डिजिटल साक्षरता के महत्व पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचने तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करने की सलाह दी।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहिन्दर कुमार सलारिया ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समय की आवश्यकता हैं और विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं। उन्होंने एनएसएस इकाई एवं होम फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री पंकज कुमार के मार्गदर्शन में किया गया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

पति को पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मौत के घाट उतारा : शव को ट्रैक्टर से ले जाकर पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया, आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

हमीरपुर(उत्तर प्रदेश): हमीरपुर के कुरारा कस्बा के वार्ड नंबर नौ में प्रेम प्रसंग में बाधक बन रहे पति को पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मौत के घाट उतार दिया। शव को ट्रैक्टर से ले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला के मालरोड पर युवक की हत्या का आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

एएम नाथ। शिमला  :   शिमला के मालरोड पर पुलिस सहायता कक्ष के सामने ही एक युवक की गंडासे से हत्या मामले को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक हत्याकांड मामले में मालरोड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सुन्नी में 18 ग्राम चिट्टे बरामद, महिला सहित दो गिरफ्तार

नशा तस्करों पर शिकंजा, मंडी और हमीरपुर के आरोपी दबोचे सुन्नी में कार से हेरोइन बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज एएम नाथ। शिमला :जिला शिमला में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्यटन विभाग तत्पर – जगदीश शर्मा

डीटीडीओ ने अवैध तरीके से चल रही विविध साहसिक गतिविधियों को करवाया बंद एएम नाथ।  नारकंडा : जिला पर्यटन विकास अधिकारी (डीटीडीओ) शिमला जगदीश शर्मा ने नारकंडा के झमुण्डा और सिद्धपुर में अवैध तरीके...
Translate »
error: Content is protected !!