सलूणी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का 56वाँ स्थापना दिवस समारोह आयोजित

by

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का 56वाँ स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी सलूणी श्री कंवर सिंह जी उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन, नशा मुक्त अभियान, टीबी और एड्स जैसे बीमारियों के प्रति जागरूकता, मतदाता जागरूकता अभियान, स्वच्छ भारत अभियान जैसे अनेकों कार्यक्रमों में राष्ट्रीय सेवा योजना का सराहनीय योगदान हमेशा से रहा है। प्राचार्य मोहिंदर कुमार सलारिया ने इस अवसर पर महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों की उल्लेखनीय उपलब्धियों की प्रशंसा की। इस अवसर पर महाविद्यालय के एनएसएस और रेड रिबन क्लब द्वारा महाविद्यालय में स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें 65 छात्राओं ने अपनी निशुल्क जाँच करवाई। शिविर का आयोजन खंड चिकित्सा कार्यालय किहार के सहयोग से किया गया था। जिन्होंने 17 सितंबर से 2 अक्तूबर 2025 के मध्य आयोजित हो रही ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ के अन्तर्गत इसका आयोजन किया था।

इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी किहार डॉ. सुनील कक्कड़, चिकित्सा अधिकारी सलूणी डॉ. जगजीत पठानिया के साथ श्री होशियार सिंह, श्री रियाज मोहम्मद, श्री तेज राम, श्री रोहित ठाकुर, आशा कार्यकर्ता श्रीमती अंजू देवी और श्रीमती आशा देवी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर श्री पंकज कुमार ने विस्तारपूर्वक राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास, महत्व और उद्देश्य के बारे में बताया। कार्यक्रम में स्वयंसेवियो ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य प्रवक्ता श्री दिनेश कुमार, श्री गुरदेव सिंह, श्री सौरभ मिश्रा, श्री शुभम डोगरा और पीटीए प्रधान श्री दिनेश राणा भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी केंद्र भवनों और स्कूल भवनों के निर्माण में लाई जाए तेजी– DC अपूर्व देवगन

लंबित पड़े निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने को किया निर्देशित चंबा, 21 नवंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम और सीएसआर के तहत निर्मित किया जा रहे आंगनबाड़ी केंद्र भवनों और स्कूल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होटल में पुलिस का छापा पड़ने के बाद मच गया हड़कंप : होटल में शराब पार्टी कर रहे करीब 27 गिरफ्तार, आरोपियों को मिल गई बेल

एएम नाथ।   हमीरपुर : पुलिस ने हमीरपुर जिले की एक होटल में छापा मारा। होटल में पुलिस का छापा पड़ने के बाद हड़कंप मच गया। यहां एक निजी होटल में शराब पार्टी कर रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हत्या की गुत्थी सुलझी, गांववासी ने ही किया कत्ल

सिरमौर। थाना संगडाह क्षेत्र के चाढ़ना गांव में 6 नवंबर को नेपाली मूल के एक व्यक्ति वीर बहादुर की हुई हत्या का मामला पुलिस ने काल डिटेल की मदद से सुलझा लिया है। पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं एवं वंचित वर्गों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः स्वास्थ्य मंत्री शांडिल

एएम नाथ। शिमला : स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां महिला विकास निगम की 50वीं और हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति विकास निगम की...
Translate »
error: Content is protected !!