सवारियां उतार रही मिनी बस से बाइक की टक्कर से एक कि मौत एक घायल।

by

गढ़शंकर – शनिवार की रात स्तनोर बस स्टैंड पर खड़ी मिनी बस के पीछे बाइक टकरा जाने के कारण एक कि मोत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि तलविंदर कुमार पुत्र सरवन राम व लखबीर सिंह पुत्र सोहन सिंह वासी स्तनोर अपने बाइक नंबर पब 07 एआर 8584 पर सवार होकर गढ़शंकर से वापस लौट रहे थे जब वह बड़ेसरो के पास पहुंचे तो सड़क किनारे खड़ी मिनी बस पब 07 बीजेड 0593 से टकरा कर सड़क पर गिर गए जिसके कारण लखबीर सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और तलविंदर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर लाया गया उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए उसे नवाशहर के निजी अस्पताल में रैफर कर दिया गया यहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया। थाना गढ़शंकर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और लखबीर सिंह के शव को।पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह में रखवा दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मार्च महीने की वेतन मिलने के विरोध में पंजाब जल स्त्रोत मुलाजम युनियन दुारा रोष रैली निकाली

गढ़शंकर: पंजाब जल स्त्रोत मुलाजम युनियन दुारा अपने विभाग के उपमंडल इंजीनियर के कार्यालय के समक्ष मार्च महीने की वेतन मिलने के विरोध में संगठन के अध्यक्ष बलवीर सिंह बैंस की अध्यक्षता में रोष...
article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब में कांग्रेस आखिरी सांस तक पहुंची : सुनील जाखड़

चंडीगढ़ : पंजाब में कांग्रेस आखिरी सांस तक पहुंच चुकी है और कांग्रेस की ये हालत किसी और ने नहीं की है, बल्कि ऐसा उन नेताओं द्वारा अपनी ही पार्टी की जड़ें काटने के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

घर में घुसकर गली-गलोच कर चलाई गोलियां : 6 लोगों खिलाफ मामला दर्ज, चार गिरफ्तार

गढ़शंकर, 15 जनवरी : गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक घर में जबरन घुसकर गाली-गलोच करने तथा मार देने की नीयत से गोलियां चलाने पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से चार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राहुल की नागरिकता पर निर्णय के लिए केंद्र को 24 मार्च तक का वक़्त

इलाहाबाद : राहुल गांधी की नागरिकता पर केंद्र के पास अब निर्णय लेने के लिए 24 मार्च तक का समय है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि नागरिकता से संबंधित मामलों पर निर्णय...
Translate »
error: Content is protected !!