सशक्त और देशभक्त युवा राष्ट्र का वास्तविक निवेश: सैमसन मसीह

by

ऊना : नेहरू युवा केन्द्र संगठन युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय तथा इन्वेस्टर एजुकेशन जागरूकता और प्रोटेक्शन फण्ड ऑथोरिटी भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य निदेशक सैमसन मसीह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस अवसर पर राज्य निदेशक सैमसन मसीह ने कहा कि सशक्त और देशभक्त युवा राष्ट्र का वास्तविक निवेश है। युवा देश की रीढ़ की हड्डी हैं। भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस तरह के प्रोग्राम में युवाओं को निवेश और साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी जा रही हैं। युवा इस तरह के कार्यक्रम से सीख कर अपने युवा मंडलों और समाज में इस प्रकार की जानकारी सांझा करें ताकि देश के लोग जागरूक बनें।
अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय बंगाणा के प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने युवाओं को साइबर क्राइम के बारे मे बताया कि वर्तमान समय मे सारा विश्व ग्लोबलाइजड हो गया है। आज लोग इंटरनेट के माध्यम से एक दूसरे से जुड़ चुके हैं और दूसरी ओर साइबर क्राइम दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। हमंे साइबर क्राइम से बचने के लिए समय-समय पर अपने पासवर्ड बदलने चाहिए और किसी को अपना पासवर्ड नहीं बताना चाहिए। हमें अच्छी गुणवत्ता वाले सॉफ्टवेयर ही इंस्टाल करने चाहिए।
इसके अलावा पुलिस थाना बंगाणा के अधिकारी नरेश ने युवाओं को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी सांझा की। उन्होंने बताया कि आज के समय मे साइबर क्राइम बढ़ता जा रहा है और लोग साइबर क्राइम का शिकार बनते जा रहें हैं। हमें फ्रॉड कॉल नहीं उठाने चाहिए और अगर फोन पर कोई हमारा पासवर्ड या कोई पिन सम्बंधित जानकारी मांगता है तो उसे शेयर ना करें। फ़ेसबुक या अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से भी साइबर क्राइम हो रहा है अगर इस प्रकार से कोई क्राइम होता है तो उसकी सूचना तुंरत पुलिस को दें। इसके अतिरिक्त नशों के बारे मंे भी जानकारी दी गई। नशा धीरे धीरे मनुष्य के जीवन को नष्ट कर देता है। माता पिता को आजकल अपने बच्चों को नशे से बचाने के लिये बच्चों पर निगरानी बनाए रखें और ज्यादा समय के लिए अकेले ना छोड़ें।
इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनवाईके उपनिदेशक डॉ लाल सिंह, पंचायत समिति सदस्य जोगिंदर देव आर्य, नेहरू युवा केन्द्र ऊना के जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति के सदस्य अविनाश शर्मा, आकाश, युवा स्वंयसेवी अक्षय शर्मा, ऋषव चौधरी, राकेश सहित अन्य युवा मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

तीन पूर्व विधायकों से नौ घंटे पूछताछ : होटलों में ठहरने और हवाई यात्राओं पर हुए लाखों के खर्च को लेकर मामले की कर रही जांच

एएम नाथ । शिमला : प्रदेश सरकार को अस्थिर करने के आरोप और राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग मामले में शुक्रवार को बालूगंज थाने में तीन पूर्व विधायकों से करीब नौ घंटे पूछताछ हुई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल डीजीपी का कार्यभार देखेंगे आईपीएस संजीव रंजन ओझा : अटवाल को इस बार नहीं मिली जिम्मेदारी

साल 1989 के आईपीएस अधिकारी संजीव रंजन ओझा हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक का कार्यभार देखेंगे। हिमाचल प्रदेश पुलिस के मौजूदा महानिदेशक संजय कुंडू 13 दिन की छुट्टी पर जा रहे हैं। संजय कुंडू 11...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कानून व्यवस्था का पंजाब में निकला जनाजा, अमृतसर मंदिर पर बम से हमला निंदनीय : पूर्व सांसद खन्ना

होशियारपुर 16 मार्च :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि अमृतसर में ठाकुरद्वारा मंदिर पर बम से हमला होने की घटना की जितनी निंदा की जाये कम है। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों की जिंदगी से जुड़ी हैं इसे हल्के में ना ले सरकार : जय राम ठाकुर

पीएम कौशल विकास योजना के तहत 2.27 करोड़ युवाओं को किया प्रशिक्षित अन्याय और अधर्म के सामने न झुकना है वीर बाल दिवस की शिक्षा एएम नाथ। मंडी :  मंडी में मीडिया के प्रतिनिधियों...
Translate »
error: Content is protected !!