सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर डीसी ने किया अंशदान

by
हमीरपुर 07 दिसंबर :   सशस्त्र सेना झंडा दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा ने विभिन्न युद्धों एवं सैन्य ऑपरेशनों में शहीद या घायल हुए सैनिकों तथा उनके परिजनों की सहायता के लिए अंशदान किया। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने उपायुक्त को सशस्त्र सेनाओं का झंडा लगाया तथा उनसे अंशदान प्राप्त किया।
इस अवसर पर भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौसेना के सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त ने कहा कि हर वर्ष 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। यह दिवस उन वीर सैनिकों को समर्पित है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी या गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा कि इस दिन लोगों को विशेष झंडा लगाकर राशि एकत्रित की जाती है। यह राशि शहीद सैनिकों के परिजनों तथा अपंग सैनिकों की मदद पर खर्च की जाती है और यह दान राशि पूर्ण रूप से आयकर मुक्त होती है। उपायुक्त ने सभी जिलावासियों से सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर अधिक से अधिक अंशदान की अपील भी की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दरिंदगी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या : पार की बर्बरता की सारी हदें

एएम नाथ l चुवाड़ी l  चुवाड़ी क्षेत्र में दरिंदगी के बाद एक 62 साल की बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात चुवाड़ी क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल परिसर में हुई।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महायुद्ध शुरु….अमेरिका ने ईरान के ‘ऑयल हब’ खार्ग आइलैंड पर किया भीषण हमला; मिडिल ईस्ट में मचा हड़कंप

मध्य पूर्व में जारी तनाव अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को दिए गए ‘मिडनाइट अल्टीमेटम’ की समय सीमा समाप्त होने से पहले ही अमेरिकी सेना ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थाओं के लिए कण्डाघाट विकास खण्ड में प्रथम चरण में 83.44 प्रतिशत मतदान

सोलन:  सोलन जिला के विकास खण्ड कण्डाघाट में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण में कुल 83.44 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सेंट्रल जेल से रिहा गुरु : सिद्धू का केंद्र व पंजाब सरकार पर जोरदार हमला, मान अखबारी मुख्यमंत्री, पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश की जा रही

पटियाला : सेंट्रल जेल से नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को 317 दिन बाद रिहा हो गए। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को 1988 में पटियाला में हुए रोडरेज केस में 19 मई 2022 को...
Translate »
error: Content is protected !!