एससी आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान से मिला जाच्छ गांव का प्रतिनिधिमंडल, रास्ते की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 25 फ़रवरी। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान से आज(बुधवार) को जिला कांगड़ा की तहसील नूरपुर के गांव जाच्छ में रास्ते की समस्या को लेकर गुरु रविदास ग्राम सुधार सभा के माध्यम से अनुसूचित जाति समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान एससी आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान ने प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों से बातचीत कर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर सभा के सचिव गुरदयाल सिंह ने बताया कि संबंधित रास्ते के एक ओर डॉ. वाई.एस. परमार यूनिवर्सिटी ऑफ हॉर्टिकल्चर (नौणी) का क्षेत्रीय कार्यालय स्थित है तथा दूसरी ओर भूमि एनडीआरएफ के नाम दर्ज है। यह रास्ता दोनों विभागों की सीमाओं के साथ लगता है और अत्यंत संकरा है, जिस पर केवल पैदल या दोपहिया वाहन ही गुजर सकते हैं। बड़े वाहन वहां से नहीं निकल पाते। उन्होंने बताया कि पंचायत जाच्छ, बासा बजीरां और कुलाहन के लगभग 5 से 6 हजार लोग इस समस्या से लंबे समय से जूझ रहे हैं। रास्ता पर्याप्त चौड़ा न होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे कृषि वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते, जिससे कृषि योग्य भूमि बंजर होती जा रही है। आपात स्थिति में एंबुलेंस तक गांव में प्रवेश नहीं कर पाती, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कुलदीप धीमान ने कहा कि एससी आयोग समाज के कमजोर वर्गों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति आयोग प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के हितों की सुरक्षा एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। आयोग को प्राप्त शिकायतों एवं मामलों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है और प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लिया जाता है।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा, अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा, सदस्य सचिव विनय मोदी , हरि चंद संधू,रमेश चंद,विजय कुमार और वीरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उचित और निष्पक्ष न्याय प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु मनाया जाता है राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किंगल में आयोजित किया विधिक साक्षरता शिविर

शिमला 09 नवंबर – राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर आज कुमारसैन उपमंडल के अंतर्गत महादेव पैलेस किंगल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर ने विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून सत्र -मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष ने एक दूसरे पर आपदा प्रबंधन को लेकर किए शब्दी हमले : मुख्यंमत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा केंद्र सरकार कुछ दे चाहे नहीं, 26 सितंबर को राहत पैकेज की घोषणा करेंगे

शिमला : विधानसभा के मानसून सत्र की राष्ट्रगान के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई। जिसके बाद स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने सत्तापक्ष और विपक्ष के सभी सदस्यों का अभिनंदन करते हुए सभी सदस्यों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 6 जुलाई से चंबा ज़िले के प्रवास पर रहेंगे

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 6 जुलाई से चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। उप मुख्य सचेतक के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेट्रोल डीजल की कमी को लेकर हिमाचल सरकार एक्शन में : तेल कंपनियों को देनी होगी पेट्रोल-डीजल की सप्लाई के डेली रिपोर्ट

शिमला : हिमाचल सरकार प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी दूर करने के लिए अग्रसर हुई है। जिसके तहत तेल कंपनियों को डीजल व पेट्रोल सप्लाई की डेली रिपोर्ट देने को कहा गया है। खाद्य...
Translate »
error: Content is protected !!