सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयों की सहकारी दुकान का शुभारंभ : सहकारी दुकान दवाओं पर 15 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक की छूट प्रदान करेगी – शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी

by
एएम नाथ। घुमारवीं :  जय सहकार” के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए दी व्यास एग्रीकल्चर मल्टीपरपज सहकारी समिति लिमिटेड, घुमारवीं द्वारा संचालित सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयों की सहकारी दुकान का शुभारंभ आज सिविल अस्पताल घुमारवीं परिसर में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने किया।
उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को बाजार मूल्य से काफी कम दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ उपलब्ध कराना है। यह सहकारी दुकान दवाओं पर 15 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक की छूट प्रदान करेगी, जिससे नागरिकों को न केवल आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में सहकारिता की भागीदारी को भी बल मिलेगा।
मंत्री धर्मानी ने अपने संबोधन में कहा कि यह पहल सरकार की समावेशी विकास नीति के अनुरूप एक सामाजिक सरोकार का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि दी व्यास समिति द्वारा निकट भविष्य में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिन्हित भूमि पर एक स्थायी बिक्री केंद्र की स्थापना की जाएगी, जहाँ स्थानीय कृषि उत्पादों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुँचाया जाएगा। इससे न केवल किसानों को उचित बाजार मिलेगा, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा।
उन्होंने जानकारी दी कि घुमारवीं क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये की लागत से एक पर्यटन कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है, जो स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।
किसानों को आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा चलाई जा रही हल्दी खरीद योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि किसानों को इस योजना के अंतर्गत 9,000 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य दिया जा रहा है, जिससे उनकी आमदनी में सकारात्मक वृद्धि होगी।
स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारी, घुमारवीं को निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर में दवा वितरण काउंटर और पर्ची निर्माण काउंटर को पृथक किया जाए, ताकि रोगियों को सुव्यवस्थित और सुगम सेवा मिल सके।
इस अवसर पर एसडीएम गौरव चौधरी, बीएमओ घुमारवीं, एआरसीएस बिलासपुर, एपीएमसी चेयरमैन सतपाल, नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल, निरीक्षक विजय कुमार, सभा अध्यक्ष ज्योति कश्यप, उप-प्रधान गन्नी मुहम्मद, तथा सदस्यगण मनोहर प्रेम लाल, कैप्टन विजय सिंह चंदेल, रमेश चंद, राजेन्द्र सिंह, पंकज कुमार गौतम सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

IPS इल्मा अफ़रोज़ का ट्रांसफर? पुलिस मुख्यालय में मिली तैनाती – हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

एएम नाथ।  शिमला :   हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी की एसपी आईपीएस अधिकारी इल्मा अफ़रोज़ को सरकार ने शिमला पुलिस मुख्यालय में तैनाती दी है. हालांकि, अब एसपी बद्दी की शिमला में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत 19 गांवों का होगा कायाकल्प : डीसी हेमराज बैरवा

15 से 30 जून तक चलेगा अभियान, योजनाओं के जुड़ेंगे पात्र लोग एएम नाथ। धर्मशाला, 20 मई :  उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि धरती आबा उत्कर्ष जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत कांगड़ा जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कैग रिपोर्ट बनी सरकार की मुसीबत, जयराम ने पूछा- जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

438 करोड़ बिना बजट प्रावधान खर्च करने का आरोप, ई-टेंडरिंग में गड़बड़ियों पर भी उठाए सवाल एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन पेश कैग रिपोर्ट को लेकर नेता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

बढ़ता तापमान गेहूं के लिए चुनौती बना…. एक्सपर्ट्स ने जारी किए निर्देश

होशियारपुर, 20 फरवरी : पंजाब में वर्तमान रबी सीजन के दौरान लगभग 95 प्रतिशत क्षेत्र में गेहूं की बुवाई 25 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच की गई, जो गेहूं की बुवाई का उपयुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!