सहकारी सुसायिटी के सैक्रटरी गौरव कुमार ने जहरीली वस्तू खा कर अपनी जीवन लीला की समाप्त

by

नंगल के गांव दुबेटा की सहकारी सुसायिटी का मामला
गौरव की पीजीआई में हुई
मृत्क के पिता के व्यानों पर तीन लोगों पर  धारा 306 के अधीन मामला दर्ज
नंगल :नंगल के अधीन आते गांव दुबेटा के एक नौजवान ने सलफास की गोलियां खा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृत्क की पीजीआई में हुई। पुलिस ने इस मामले को लेकर मृत्क को हराश करने वाले तीन व्यक्तियों के खिलाफ धारा 306 के अधीन मामला दर्ज कर लिया है।
मृत्क गौरव कुमार(30) ने बी.काम के एम.बी.ए की हुई थी। गौरव गांव दुबेटा की सहकारी सुसायटी में सैक्रटरी की पोस्ट पर काम रहा था। वह सुसायिटी में पिछले चार वर्षो से काम कर रहा था। सुसायिटी की कमेटी का चुनाव की प्रक्रिया 29 दिसंबर 2020 को हुआ था। जिसमें 15 जनवरी 2021 को 11 मैंबर बनाए गए थे। सुसायिटी में मैंबरों के गठन के बाद प्रधानगी के पद के लिए चुनाव होना था। प्रधनगी के पद को लेकर विवाद शुरू हो गया था। कमेटी के कुछ मैंबर एक तरफ ते कुछ दूसरी तरफ। इस विवाद को लेकर सुसायिटी के सैक्रटरी गौरव कुमार पर कुछ लोग दवाब डाल रहें थे के वह उनके अनुसार काम करें। जिसके चलते गौरव कुमार काफी परेशान था।
सुसायिटी के विवाद को लेकर एक केस कोर्ट में चल रहा था। 1 मार्च को गौरव कुमार अपने पिता अमरीक सिंह के साथ कोर्ट में तरीक पर से आया था। गांव  ब्रहमपुर के नजदीक गौरव कुमार कुछ खाने के लिए एक रेहड़ी के पास रुका। यहां उसने पिता से छुपा कर जहरीली वस्तू निगल ली।  गौरव के पिता को जब इसका पता लगा तो वह कुछ लोगों की सहायता से गौरव कुमार को नंगल अस्पताल में ले गया। यहां गौरव की सेहत खराब देख पीजीआई के रैफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार पीजीआई में उपचार अधीन गौरव की मौत हो गई। गौरव की मौत के बाद गांव के लोगों ने पिता को साथ लेकर उसे परेशान करने वालों के खिलाफ नंगल थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
गौरव की तीन वर्ष पहले पूजा राणी से शादी हुई थी। उनके डेढ वर्ष की एक लडक़ी है।  गौरव की मां पवनी देवी और पत्नी पूजा ने कहा के गौरव को बिना किसी कसूर के मरने के लिए मजबूर किया। जो के एक कतल है। पुलिस दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई करे। गांव के सरपंच हेमराज का कहना है के इस बात को नजर अंदाज नही किया जा सकता के कुछ लोग गौरव को हराश कर रहे थे। जिसके चलते मृत्क ने इतना बड़ा फैंसला लिया। जिससे पूरा परिवार और गांव दुखी है। सरपंच हेमराज का कहना है के गौरव काफी पड़ा लिखा और समझदार युवक था।
तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज:  थाना प्रभारी
नंगल थाना प्रभारी पवन चौधरी ने बताया के मृत्क गौरव के पिता अमरीक सिंह द्वारा दी शिकायत के आधार पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ धारा 306 के अधीन मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने कहा के पुलिस मामले की जांच कर रही है। कथित तीन आरोपी अभी पुलिस की ग्रिफत से बाहर है।

गौरव की पत्नी पूजा बेहोशी की हालत में।

 

माता पवनी देवी विरलाप करती हुई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Third National Lok Adalat to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 12 National Legal Services Authority, as per the directions of the Hon’ble Supreme Court of India, New Delhi, as per the orders of Hon’ble Member Secretary, Punjab State Legal Services Authority, S.A.S....
article-image
पंजाब

2025 में जालंधर ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई : एनडीपीएस की 1,644 और आबकारी, शस्त्र और जुआ अधिनियम की 282 एफआईआर दर्ज

2025 में जालंधर ग्रामीण की कार्रवाई: एनडीपीएस की 1,644 और आबकारी, शस्त्र और जुआ अधिनियम की 282 एफआईआर दर्ज हु संपत्ति संबंधी अपराध में 408 केस दर्ज, 40,050 चालान और 706 वाहन जब्त; 515...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सर्वखाप समाज खून की बलि देने के लिए तैयार , हमारी बेटियों को आंखें दिखाने कोशिश की तो इनकी आंखें नोंच लेंगे : मांगेराम त्यागी

मुजफ्फरनगर : महिला पहलवानों के समर्थन में आज मुजफ्फरनगर के सोरम में सर्वखाप की पंचायत में सर्वखाप चौधरी मंच से केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। इस दौरान त्यागी, ब्राह्मण, भूमिहार समाज के अध्यक्ष मांगेराम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खनन माफिया : करोड़ो का पत्थर और रेत ले उड़ा – गढ़शंकर व बलाचौर के बार्डर पर सौ एकड़ से ज्यादा पहाड़ी व खड्ड को खोद कर

गढ़शंकर ।  गढ़शंकर व बलाचौर के गांव कुनैल और रूढक़ी के बार्डर पर कई महीनों से चल रही अवैध माईनिंग के चलते सौ एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में दस से पंद्रह फीट से ज्यादा...
Translate »
error: Content is protected !!