सही वास्तु नकारात्मक विचारों के चक्रव्यूह में नहीं फंसने देगा : डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री 

by
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  वर्तमान युग में बदलाव के परिपेक्ष में मानव मस्तिष्क में अति तीव्रता से अनेका अनेक विचार उत्पन्न हो रहे हैं । इन विचारों में भवन की वास्तु का वैज्ञानिक आधार होता है अगर भवन वास्तु के सिद्धांतों पर खरा उतरता है तो विचार हमेशा सकारात्मक होंगे इसके विपरित भवन में वास्तु दोष है तो विचार सदेव के लिए नकारात्मक उत्पन्न होंगे ऐसा मानना है अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लेखक एवम वास्तु विशेषज्ञ डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री का।  भवन की जो ईकाई या भू भाग वास्तु दूषित हैं उसी के आधार पर नकारात्मक विचारों की उर्जा का मानव मस्तिष्क में संचरण होगा जैसे कि पूर्व दिशा दूषित हैं तो व्यक्ति के दिमाग में कुंठित विचारधारा ।आग्नेय कोण दूषित है तो वर्ग विशेष से हीन भावना ।दक्षिण दिशा दूषित तो डरपोक ओर कायर होने के भाव ।नेरित्य कोण दूषित है तो निराशा के ताबड़तोड़ विचार, असफलता के विचार । पश्चिम दूषित हैं तो वैरागी एवम एकाकी मेरा कोई नहीं जैसे विचार ।वायव्य कोण दूषित तो क्या रखा है इस जीवन में, हर व्यक्ति तो दुश्मन हैं  आदि के विचार। उतर दिशा दूषित हैं तो पिछड़ेपन के विचार, मैं नहीं कर पाऊंगा ।ईशान कोण दूषित है तो दैविक प्रकोप आदि के विचार। इन दोषों में अगर नेरित्य ओर वायव्य दोनो हद से ज्यादा दूषित हो तो व्यक्ति को जीवन में अंधेरा या क्यों जिए, मेरा तो जीवन व्यर्थ है, मैं तो पृथ्वी पर बोझ हू जेसे कुंठित विचारधारा से जूझना पड़ता है।इन नकारात्मक विचारों के चक्रव्यूह को तोड़ना हैं तो भवन को वास्तु के अनुरूप बनाना होगा। इसलिए तो कहा गया है कि _”भवन सुधार लो भव सुधर जायेगा।।”
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बैंकिंग व फाईनेंशियल सैक्टर के इच्छुक 53 नौजवानों की हुई प्लेसमेंट, 16 किए गए शार्ट लिस्ट

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि पंजाब सरकार के घर-घर रोजगार मिशन के अंतर्गत आज बैकिंग व फाइनेंशियल सैक्टर में जाने के इच्छुक नौजवानों के लिए जिला रोजगार ब्यूरो में लगाया...
पंजाब

जिला मजिस्ट्रेट की ओर से सी.बी.एस.ई एफिलेटिड स्कूलों को 10 अप्रैल तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं करवाने के लिए स्कूल खोलने की दी गई आज्ञा  

स्कूल प्रबंधकों को प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान कोविड-19 संबंधी हिदायतों का पालन करने के दिए निर्देश होशियारपुर : जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने सिटी कोआर्डिनेशन सी.बी.एस.ई होशियारपुर की ओर से प्राप्त पत्र को...
पंजाब

हड़ताल ली वापस पीसीएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने : मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद तुरंत काम पर लौटने का फैसला

चंड़ीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दो बजे तक काम पर लौटने की चेतावनी दी थी। इसके बाद हड़ताल को वापस ले लिया गया है। हड़ताल को सरकार ने अवैध घोषित किया था। एसआईटी...
article-image
पंजाब

किक बाक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली रोशनी मरवाहा को किया सम्मानित : खेल के क्षेत्र में पंजाब की बेटियां कर रही हैं प्रदेश का नाम रोशन: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 21 जुलाई: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब की बेटियां जहां शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रही हैं वहीं खेल के क्षेत्र में भी प्रदेश का नाम...
Translate »
error: Content is protected !!