सांपला से मिलने पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा कार्यकर्तायों ने किया जोरदार स्वागत

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय सांपला के निवास पर विशेष रूप से पहुंचे यहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं और श्री सांपला के समर्थकों ने श्री अशवनी शर्मा का जोरदार स्वागत किया। श्री सांपला ने उन्हें बधाई देते हुए दोशाला भेंट कर सम्मानित किया। उनके साथ पंजाब भाजपा नेता जीवन गुप्ता, सुभाष शर्मा, राजेश बाघा व जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा भी माजूद थे ।
इस मौके पर कुछ समय श्री विजय सांपला और श्री अश्वनी शर्मा ने बंद कमरे में ताजा राजनीतिक माहौल पर चर्चा की। श्री अश्वनी शर्मा ने कहाकि वह श्री सांपला का हाल जानने आयें है। उनसे मेरे पारिवारिक सम्वन्ध है। श्री शर्मा ने उपस्थित सभी को 13 जुलाई को चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यलय आने का निमंत्रण भी दिया। उस दिन श्री अश्विन शर्मा अपना पद ग्रहण करेंगे।
इस अवसर पर युवा नेता अमित सांपला आशु, साहिल सांपला, जिला उप प्रधान भारत भूषण वर्मा, अश्विन ओहरी, डी एस बागी, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवम ओहरी, सूरज शर्मा, सुनन्दन सूद, सुरिंदर पाल कौर सैनी, राहुल बग्गा लक्की, राजन शर्मा, अश्वनी शर्मा, पवन शर्मा, पवन मल्होत्रा, कमल वर्मा, नितन गुप्ता, विवेक सैनी गोल्डी, सचिन बस्सी, देवम गुप्ता,एडवोकेट नितिश भूषण वर्मा, मनीश शर्मा, काकू रिवाड़ी, अजय चोपड़ा, एस एम सिद्धू व लवनीत मन्कण्ड लवी आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोच कमल किशोर नूरी समिति के प्रभारी के रुप में चयनित

गढ़शंकर: 21 सितम्बर: गढ़शंकर के इंटरनैशनल ताइक्वांडो कोच कमल किशोर नूरी को 16वीं राष्ट्रीय फ्लोर बॉल चैंपियनशिप में अनुशासन समिति के प्रभारी के रुप में शामिल किया गया है। 16वीं नेशनल फ्लोर बॉल चैंपियनशिप...
article-image
पंजाब

Mission “Ek Ped Maa Ke

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct.30 :  Under the guidelines of Punjab State Legal Services Authority and under the leadership of District and Sessions Judge-cum-Chairman District Legal Services Authority Dilbag Singh Johal, Ek Ped Maa Ke Naam campaign...
article-image
पंजाब

बीबी सुरजीत कौर डघाम को श्रद्धांजलियां भेंट : हरजोत सिंह हजूरी रागी तख्त श्री केसगढ़ साहिब वालों के जत्थे ने वैरागमयी कीर्तन कर संगत को किया निहाल

गढ़शंकर, 13 अप्रैल:  बार एसोसिएशन पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के सदस्य, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तथा पूर्व सरपंच एडवोकेट हरमनदीप सिंह कूनर के माता तथा सेवानिवृत हेडमास्टर बख्शीश सिंह की धर्मपत्नी व सेवानिवृत अध्यापिका बीबी सुरजीत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

20 विधानसभा सीटों पर फिर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस की याचिका को खारिज

हरियाणा में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 48 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को 37 सीटें मिलीं। सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा की 20 विधानसभा सीटों पर फिर से चुनाव कराने की...
Translate »
error: Content is protected !!