सांय 7 बजे से सुबह 10 बजे तक कंबाइनों से गेहूं काटने पर भी पाबंदी ..जिले में गेहूं की नाड़ व फसलों के अवशेषों को आग लगाने पर लगाई गई पाबंदी

by

होशियारपुर, 28 मार्च:
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला मजिस्ट्रेट अपनीत रियात ने फौजदारी संहिता 1973(1974 का एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिले में गेहूं की नाड़ व फसलों के अवशेषों को आग लगाने पर पाबंदी लगा दी है। जारी आदेशों में उन्होंने सांय 7 बजे से सुबह 10 बजे तक कंबाइनों के साथ गेहूं काटने पर भी पाबंदी लगा दी है। यह आदेश 31 मई                                                                                        तक लागू रहेंगे।
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि 1 अप्रैल 2022 से गेहूं की कटाई का सीजन शुरु हो जाएगा व यह आम देखने में आया है कि गेहूं को काटने के लिए कंबाइने 24 घंटे काम करती हैं। उन्होंने कहा कि यह कंबाइने रात के समय ओस पडऩे के कारण गीली हुई गेहूं को काट देती हैं। इस तरह गेहूं में नमी सरकार की निर्धारित स्पैसिफिकेशन से ऊपर होती है व खरीद एजेंसियां गेहूं को खरीदने में असमर्थ होती है, जिससे किसानों को गेहूं बेचने में बिना वजह मंडियों में परेशान होना पड़ता है।
अपनीत रियात ने कहा कि यह भी देखने में आया है कि गेहंूं की कटाई के बाद नाड़ के अवशेषों को संबंधित मालिकों की ओर से आग लगा दी जाती है, जिससे नुकसान होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने कहा कि हवा में धुएं के साथ प्रदूषण फैलता है, जिससे सांस की बीमारियां हो सकती है। उन्होंने कहा कि नाड़ के अवशेषों को आग लगाने से जमीन का उपयोगी जीवक मादा जो कि जमीन के लिए बहुत लाभदायक होता है, का भी नुकसान हो जाता है। इसके अलावा खेत के आस-पास खड़ी फसल या गांव में आग लगने का भी डर रहता है व सडक़ के पास अवशेषों को आग लगाने से यातायात में भी विघ्न पैदा होता है और हादसे का डर बना रहा है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ  नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव भाम के प्राचीन मां भामेश्वेरी मंदिर में 70 वा वार्षिक समागम श्रद्धा भाव हुआ संपन्न

जिस दौरान 30 जागरण महिंदर पाल रंगीला, पुरी एंड पार्टी शंकर,नीलम जस्सल ठकरवाल,सन्नी सहगल,जोगी अलावल पुर,जस्सी भाम,दीपक दुर्गा और महंत राज कुमार सलोह वाले महामाई की महिमा का गुणगान किया * कवालिओं में सरबजीत...
article-image
पंजाब

पंजाब की अमरजीत कौर को भारतीय साफ्ट टेनिस की महिला कोच नियुक्त होने पर बधाई देते युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव वालिया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव वालिया ने बताया कि कोरिया के मंगयोंग शहर में नौंवी सॉफ्ट टेनिस एशियाई चैंपियनशिप का आयोजन एशियन सॉफ्ट टैनिस ऐसोसिएशन के साथ संबंधित कोरिया...
article-image
पंजाब

दिन में भी अत्यधिक सावधानी बरती जाए और जितना संभव हो सके, घर के अंदर ही रहें…सार्वजनिक समारोहों से बचना चाहिए : DC आशिका जैन

जिले में सिविल डिफेंस का नामांकन शुरू : घबराएं नहीं, बल्कि मौजूदा हालात को देखते हुए सतर्क रहें – डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर, 9 मई :  डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जिलेवासियों से अपील की...
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल दोहलरों में तीन से पांच दिसंबर तक करवाया जाएगा खो-खो प्रतियोगिता

माहिलपुर – चैयरपर्सन हरप्रीत कौर की अगुवाई में चल रहे दोआबा पब्लिक स्कूल दोहलरों में तीन दिसंबर से पांच दिसंबर तक इलाके के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के दरम्यान खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!