सांसद मनीष तिवारी द्वारा गांव गरचा की 4 लाख रुपये की ग्रांट जारी

by

सतवीर सिंह पल्ली झिक्की ने गांव वासियों को सौंपा चैक
नवांशहर : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा औड़ ब्लॉक के गांव गरचा के विकास हेतु 4 लाख रुपये की ग्रांट जारी की गई है। जिसका चैक जिला योजना बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सतवीर सिंह पल्ली झिक्की द्वारा गांव वासियों को सौंपा गया।
इस अवसर पर सतवीर सिंह पल्ली झिक्की ने कहा कि सांसद मनीष तिवारी द्वारा हलके के विकास के लिए ग्रांट जारी करने का क्रम लगातार जारी है। इस दिशा में, एनआरआई अमरजीत सिंह गरचा की अपील पर सांसद तिवारी द्वारा गांव के विकास के लिए 4 लाख रुपये की ग्रांट जारी की गई है। यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।
इस दौरान अन्य के अलावा, सुखविंदर सिंह धावा, दरवजीत सिंह पुनिया, ओंकार सिंह गरचा, जसविंदर कौर रानी, रघवीर सिंह सरपंच, वरिंदर सिंह पंच, सोहन सिंह, ओंकार सिंह, संतोख राम पंच मुख्तयार राम, रजिन्दर, लक्ष्मण सिंह, सोम नाथ, मक्खन सिंह, कुशविन्दर सिंह, हैप्पी गरचा, जगदीश लाल भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पेटीएम पेमेंट्स बैंक को ‘फास्टैग’ जारी करने वाले अधिकृत बैंकों की सूची से आईएचएमसीएल ने हटाया

नई दिल्ली।  सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टोल संग्रहण इकाई भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (आईएचएमसीएल) ने राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को परेशानी से बचने के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अलावा...
article-image
पंजाब

युवा खेल‌ भलाई बोर्ड में नियुक्त किए गए नए सदस्य – वालिया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : युवा खेल भलाई बोर्ड की ओर से एक विशेष मीटिंग का आयोजन फाइटर सपोटस जोन करतारपुर रोड कपूरथला में किया गया। इस मीटिंग में युवा खेल भलाई बोर्ड में नए सदस्य...
article-image
पंजाब

संत नगरी में भव्य श्री राम कथा का आयोजन होना हम सभी का सौभाग्यः शिव सूद

श्री बड़े हनुमान जी सेवक संस्था द्वारा करवाई गई श्री राम कथा के विश्रामित होने पर करवाया यज्ञ एवं ब्रमभोज होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : श्री बड़े हुनमान जी सेवक संस्था होशियारपुर की तरफ से...
article-image
पंजाब

कांग्रेस को पंजाब में झटका : चार बार की सांसद परनीत कौर हुईं भाजपा में शामिल – मैं पीएम मोदी के नेतृत्व में अपने निर्वाचन क्षेत्र, अपने राज्य और देश के लिए काम करूंगी

चंडीगढ़ : काग्रेस से निलंबित सांसद और पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर आज दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गईं हैं। कौर की बेटी जय इंदर कौर ने कल...
Translate »
error: Content is protected !!