सांसद मनीष तिवारी ने किया एलिमेंट्री स्कूल, फेस-3 बी1 में लगी नई टाइलों का उदघाटन

by

जगह कच्ची होने के चलते छात्रों व स्टाफ को करना पड़ता था भारी दिक्कतों का सामना
मोहाली, 17 जनवरी: शिक्षा को बढ़ावा देने और सरकारी स्कूलों में सुधार की दिशा में श्री आनंदपुर साहिब से सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा सरकारी एलिमेंट्री स्कूल, फेस-3बी1, मोहाली को अपने संसदीय कोटे से दी गई 5 लाख रुपये की ग्रांट से लगी नई टाइलों का उदघाटन किया गया।
इस अवसर पर सांसद तिवारी ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने और सरकारी स्कूलों में सुधार हेतु उनकी ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल, फेस-3बी1, मोहाली का आंगन, गेट व पार्किंग में जगह कच्ची होने के चलते छात्रों व स्टाफ को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जिसके चलते स्कूल में टाइलें लगाने हेतु उनकी ओर से 5 लाख रुपये की ग्रांट दी गई थी। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा, अच्छे नागरिक का निर्माण करती है और एक अच्छा नागरिक अच्छे देश का निर्माण करता है। उन्होंने स्कूल के छात्रों को अच्छे भविष्य के लिए प्रेरणा भी दी।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, मोहाली कांग्रेस के प्रधान व पार्षद जसप्रीत सिंह गिल, पंजाब युवा कांग्रेस के सचिव मनजोत सिंह, अमन स्लैच, प्रिंसिपल दलजीत कौर, प्रिंसिपल स्वर्ण चौधरी, अजीत सिंह, एचएस कौशिक, मास्टर मोहन सिंह, बीएल वशिष्ट, कर्नल एचएस चीमा, जसपाल टिवाना, गुरमीत स्यान, सतीश शारदा, विक्रम हुंजन, गोगी चौहान, बरिंदर जंजुआ, विशाल अत्री, सुखदीप सिंह भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहलवानों के साथ बदतमीजी से व्यथित और परेशान : 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का बयान हम अपने चैंपियन पहलवानों के साथ

नई दिल्ली : भारत के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक के नेतृत्व में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह की ग्रिफ्तारी की मांग को लेकर संघर्ष कर...
article-image
पंजाब

पीडीएम स्कूल में आठर्वी कं नतीजे में अरूशि शर्मा व मंनत रही प्रथम

गढ़शंकर। पंजाब स्कूल शिक्षा र्बोड दुारा घोषित किए गए आठर्वी कक्षा के नतीजों में पीडीएम माडल सीनियर सैकंडरी स्कूल हैबोवाल बीत का नतीजा सौ प्रतिशत रहा। यह जानकारी देते हुए प्रिसीवल संजीव शर्मा ने...
article-image
पंजाब , समाचार

कैप्टन के मीडिया सलाहकार चहल पर पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शिकंजा : विभिन्न व्यावसायिक संपत्तियों की जांच के लिए दबिश दी

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रहे भरतइंद्र सिंह चहल पर पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शिकंजा कसते हुए सोमवार को उनकी विभिन्न व्यावसायिक संपत्तियों की जांच के लिए दबिश दी।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एंटी-चिट्टा अभियान के तहत ऊना जिले में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन : एंटी-चिट्टा अभियान में जनभागीदारी सबसे अहम : उपायुक्त जतिन लाल

ऊना, 15 दिसंबर. हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे एंटी-चिट्टा अभियान के अंतर्गत सोमवार को ऊना जिले में विभिन्न ग्राम पंचायतों में नशा निवारण विषय पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!