सांसद मनीष तिवारी ने किया बलाचौर विधानसभा हलके के अलग-अलग गांवों का दौरा : कांग्रेस ने की है हमेशा विकास की राजनीति, सरकारी दावों का असर जमीनी स्तर पर भी दिखना चाहिए –मनीष तिवारी

by

बलाचौर, 24 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा बलाचौर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों रायपुर नंगल और सूरापुर का दौरा किया गया। जहां उन्होंने जनसभाओं को सम्बोधित करने सहित लोगों की समस्याओं को भी जाना।
इस अवसर पर सांसद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से विकास की राजनीति की है। इस दिशा में, उनके द्वारा लोकसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की जरूरतों को पूरा करने हेतु लगातार अपने संसदीय कोटे से ग्रांट जारी की जा रही है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार के दौरान हल्के में बहुत सारे विकास कार्य हुए थे।
उन्होंने विकास को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वालों पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि विकास जमीनी स्तर पर दिखना चाहिए। वहीं पर, नशे की समस्या को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की और इस जहर को खत्म करने के लिए सरकार से सख्त कदम उठाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि नशा हमारी युवा पीढ़ी को निगलता रहा है।
इस दौरान अन्य के अलावा, जिला कांग्रेस नवांशहर के प्रधान अजय चौधरी, हरजीत सिंह जाडली चेयरमैन कॉपरेटिव बैंक नवांशहर, देस राज हकला, राजेंद्र सिंह छिंदी प्रधान ब्लॉक कांग्रेस बलाचौर, मेजर सिंह सरपंच, नवीन आदोआना, राज कुमार बूंगड़ी ब्लॉक समिति मेंबर, मोहन लाल संधू ब्लॉक प्रधान, धर्म पाल चेयरमैन ब्लॉक समिति, जत्थेदार सुरेंद्र सिंह, चौधरी कश्मीरी लाल सरपंच, मुलख राज भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

AAP MLA के भाई की दादागिरी : वकील को बंदूक के बट से पीटा; फिर उल्टे दर्ज करवा दिया केस

फतेहगढ़ साहिब। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में जिला बार एसोसिशन ने अध्यक्ष एडवोकेट अमरदीप सिंह धारनी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि पहले तो विधायक के भाई...
article-image
पंजाब , समाचार

सभी सुंदरता को लेकर जागरूक,एक आयू के बाद अपना मेकओवर करवाना चाहता : डा. रूहानी

गढ़शंकर : आर्क एसथेटिका का लोच विषय पद स्थानीय अशोक अस्पताल में आयोजित सैमीनार में डा. रूहानी ने महिलाओं को लंबी आयू तक सुंदर दिखाई देने लिए क्या करना चाहिए कि  बारे में जानकारी...
article-image
पंजाब

पुलिस में ‘काली भेड़ों’ की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू : सूची अगले सप्ताह स्पीकर को भेजी जाएगी

चंडीगढ़, 11 सितंबर :   पंजाब सरकार ने पुलिस में ‘काली भेड़ों’ की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि ऐसे अधिकारियों की सूची विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां को सौंपी जा सके। ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेना के जवानों को मिलेगा ₹1 करोड़ का एक्सीडेंट बीमा….बेटियों की शादी के लिए 10 लाख का स्पेशल कवर

नई दिल्ली :   देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों की सुरक्षा और उनके परिवारों की वित्तीय स्थिरता हमेशा से प्राथमिकता रही है. बदलते दौर में सेना के सामने चुनौतियां बढ़ी हैं और...
Translate »
error: Content is protected !!