सांसद मनीष तिवारी ने श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र में बरसात और जलभराव से हुए नुकसान का लिया जायजा

by

फसलों का नुकसान होने सहित कई घर भी हुए क्षतिग्रस्त , मौके पर सांसद ने सिंचाई सचिव को फोन करके ड्रेनेज की सफाई हेतु कदम उठाने को कहा
श्री चमकौर साहिब, 14 जुलाई: श्री आनंदपुर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा बरसात और जलभराव के चलते श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों बेला और दौदपुर में हुए नुकसान का जायजा लिया गया। जहां बड़ी संख्या में फसलों का नुकसान तो हुआ ही है, कई घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
इस अवसर पर गांव के लोगों ने सांसद तिवारी को बताया कि मुख्य तौर पर बरसात के अलावा, बेला ड्रेन और श्री चमकौर साहिब इस्केप के चलते भारी नुकसान पहुंचा है, जिसका मुख्य कारण इनकी सफाई ना होना है। जलभराव के चलते सैकड़ों एकड़ फसल तबाह होने के साथ-साथ कई घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
जिस पर सांसद तिवारी ने मौके पर सिंचाई विभाग के सचिव कृष्ण कुमार को फोन करके ड्रेनेज की सफाई हेतु जल्द से जल्द कदम उठाने के लिए कहा। सांसद तिवारी ने लोगों को भरोसा दिया कि वह इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष भी रखेंगे, ताकि लोगों के हुए नुकसान की अधिक से अधिक भरपाई की जा सके। उन्होंने कहा कि बरसात और जलभराव से सबसे ज्यादा प्रभावित रोपड़ जिला हुआ है। भविष्य में भी इस तरह की घटनाएं ना हो, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
इस दौरान अन्य के अलावा, लखविंदर सिंह सरपंच गांव बेला, रोहित सभरवाल सदस्य ब्लॉक समिति, सुरजीत सिंह लंबड़दार, अमर सिंह, सज्जन सिंह, गुरजीत सिंह, हरकरत सिंह सरपंच, पंच गुरबचन सिंह, रविंद्र कुमार, राजिंदर सिंह लंबड़दार भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नरेंद्र मोदी की नई टीम आइए जानते हैं कैसी हो सकती : अमेठी से हारने वाली स्मृति ईरानी को दोबारा मोदी कैबिनेट में मिल सकती जगह

लोकसभा चुनाव में इस बार जनता जनार्दन ने जो फैसला दिया है। उससे सरकार भी बनेगी और मजबूत विपक्ष भी बनेगा। नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में केंद्र में लगातार तीसरी बार...
article-image
पंजाब

किसान आंदोलन की जीत पर गढ़शंकर में निकाला गया फतह मार्च

गढ़शंकर। सयुक्त किसान र्मोचे दुारा आज किसान अंदोलन की समाप्ती पर आज गढ़शंकर में जीओ कार्यालय से बंगा चौक तक फतह मार्च निकाला गया। इस दौरान किसानों लड्डू बाटें और जमकर भंगड़ा डाला। इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुंभ में आ रहे श्रद्धालुओं के लिए बनते प्रसाद में दरोगा ने फेंकी राख : सस्पैंड

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने भोजन-पानी की व्यवस्था की थी। लेकिन एक वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सुर्खियों...
article-image
पंजाब

रौड़ी के दूसरी वार विधायक बनने पर भारटा ने मतदाताओं का आभार प्रकट किया

गढ़शंकर: विधानसभा गढ़शंकर से आम आदमी पार्टी के विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी की दूसरी वार जीत होने पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व एनआरआई भूपिंदरजीत सिंह भारटा ने क्षेत्र के सभी...
Translate »
error: Content is protected !!