ऑक्सीजन प्लांट किया लोकार्पित सांसद मनीष तिवारी ने सिविल अस्पताल नवांशहर में

by

नवांशहर : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज सिविल अस्पताल नवांशहर में नए लगाए गए पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री लिमिटेड, टोंसा के सहयोग से स्थापित किया गया यह ऑक्सीजन प्लाट 1 दिन में बड़े 30 सिलेंडर ऑक्सीजन उत्पादन का सामर्थ्य रखता है। पीसीए (प्रेशर स्विंग अब्सॉर्प्शन) तकनीक वाला यह प्लांट हवा में से ऑक्सीजन पैदा करके सीधी पाइपों के जरिए मरीजों के बिस्तरों तक पहुंचाएगा।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा कोविड की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर सभी तैयारियां मुकम्मल की गई हैं। उन्होंने कहा कि इसी के तहत ही राज्य भर में ऐसे ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी हंगामी स्थिति में ऑक्सीजन की कोई कमी ना आए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने मिशन फतेह के तहत कोविड-19 महामारी से लोगों को बचाने व इससे प्रभावित मरीजों की संभाल और बेहतर इलाज की सुविधाएं मुहैया करवाने हेतु समय पर ये कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान जब देशभर में ऑक्सीजन की भारी कमी पाई गई थी, तो पंजाब में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं आने दी गई। इसके अलावा, जरूरी दवाओं और एल-3 बिस्तरों के प्रबंध करने के अलावा, डॉक्टरों व अन्य सहित स्टाफ की भी समय पर भर्ती करके लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई गई।
उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट लगने से नवांशहर का सिविल अस्पताल अब ऑक्सीजन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन गया है। जबकि इससे पहले बाहर से ऑक्सीजन मंगवानी पड़ती थी। उन्होंने कोविड महामारी की दूसरी लहर का असरदार ढंग से सामना करने और इस दौरान ऑक्सीजन की जरूरत को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए प्रयासों की प्रशंसा की। इसके अलावा, उन्होंने जिले के डॉक्टरों और अन्य सेहत स्टाफ द्वारा कोविड के दौरान फ्रंटलाइन वरीयर बनकर लोगों की जानें बचाने के लिए निभाई भूमिका की भी सराहना की।
इस अवसर पर विधायक बलाचौर चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर, विधायक नवांशहर अंगद सिंह, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान, पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन प्रो. एसएस मरवाहा, डिप्टी कमिश्नर डॉ शेना अग्रवाल, एसएसपी अलका मीना, पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के सदस्य सचिव करुणेश गर्ग, सिविल सर्जन डॉ गुरदीप सिंह कपूर, सन फार्मा के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डॉ अजादार एच खान, एसोसिएटिड वाइस प्रधान खीमानन्द शर्मा, एचआर हेड सुरेंद्र तुरान, डीजीएम नरेंद्र अहूजा, सीएसआर सुरजीत चेची, वातावरण इंजीनियर रूपनगर अनुराधा शर्मा, तकनीकी माहिर इंजीनियर दविंद्रजीत सिंह, मार्केट कमेटी नवांशहर के चेयरमैन चमन सिंह भानमाजरा, सहायक सिविल सर्जन डॉ जसदेव सिंह, जिला परिवार भलाई अफसर डॉ राकेश चंद्र, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ हरप्रीत सिंह, एसएमओ नवांशहर डा मनदीप कमल,अरूण दीवान. तेजेंद्र कौर, युवा नेता सुखविंदर सिंह धावा, रोहित चोपड़ा भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्कॉलरशिप कार्यक्रम ‘मेरे शहर के 100 रतन’ पंजाब में क्रैक अकादमी दुवारा लॉन्च

होशियारपुर: पंजाब भर में 11,700 मेधावी छात्रों के लिए शैक्षिक अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्रैक अकादमी दुवारा एक स्कॉलरशिप कार्यक्रम ‘मेरे शहर के 100 रतन’ को आज लॉन्च किया गया।  अकादमी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिहार चुनाव के बाद BJP का बड़ा एक्शन : पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह समेत इन 3 दिग्गज नेताओं पर बड़ी कार्रवाई

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एनडीए खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी है। राज्य में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत से सरकार...
article-image
दिल्ली , पंजाब

भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारा में प्रवेश से रोके जाने का मुद्दा गरमाया : गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से भारतीय उच्चायुक्त से माफी मांगी

ग्लासगो : ग्लासगो में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को गुरुद्वारा में प्रवेश से रोके जाने का मुद्दा गरमाया हुआ है। इसी बीच खबर है कि ग्लासगो गुरु ग्रंथ साहिब गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से...
article-image
पंजाब

पंजाब कैबिनेट में आएंगे ये 3 खास प्रस्ताव : रिजर्व लैंड की नीलामी करेगी सरकार, 3 किमी दायरे में पंजाब बनाएगा ईएसजेड

अरुण दीवान। चंडीगढ़ : पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजों से पहले आम आदमी पार्टी प्रधान का नया चेहरा नियुक्त कर सरकार अपने कामकाज को ट्रैक पर लाना चाहती है। पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!