सांस्कृतिक मेलों की शान हैं ढोलक मास्टर : धर्मेन्द्र सिंह

by

गढ़शंकर, 13 जुलाई
ढोलक मास्टर धर्मेन्द्र सिंह ने संगीत के क्षेत्र में छोटी उम्र से ही साज ढोलक के साथ अच्छी शोहरत प्राप्त की है। ढोलक मास्टर धर्मेन्द्र सिंह को ढोल बजाने का शौक स्कूल टाइम से ही था। धर्मेन्द्र सिंह ने एक मुलाकात के दौरान बताया कि स्कूल टाइम बैंच पर बैठते समय भी अक्सर उंगलियां चलाते रहते थे और फिर ढोलक बजाने के शौक ने उन्हें नामी ढोलक मास्टर बना दिया।
ढोलक मास्टर धर्मेन्द्र सिंह का जन्म 16 फरवरी को पिता जसवीर सिंह तथा माता चरणजीत कौर के घर गांव सहजो माजरा में हुआ है। वह इस क्षेत्र में अपने उस्ताद सादिक जी को मानते हैं। जिनकी बदौलत वह अपनी मंजिल तक पहुंच चुके हैं। धर्मेन्द्र सिंह को छोटी आयु में ही पंजाब के अनेकों स्टूडियों, धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान सम्मानित किया जा चुका है।
ढोलक मास्टर धर्मेन्द्र सिंह अब तक अनेकों नामी गायक प्रिंस सुखदेव, साब पनगोटा, चमकौर खटड़ा, दिलराज, सोनू ढिल्लों, रोकी के, जसविन्द्र डघामियां आदि के साथ बतौर आर्टिस्ट ढोलक बजा चुके हैं। उनके चाहने वालों की उनके लिए दुआएं है कि ढोलक मास्टर धर्मेन्द्र सिंह इसी प्रकार भविष्य में और बुलंदियों को प्राप्त करते रहें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोहाली में चल रहे दो फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ : धोखा देने के आरोप में इन केंद्रों के 155 कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस के साइबर अपराध प्रभाग ने मोहाली में चल रहे दो फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया है और अमेरिका में रहने वाले लोगों को फर्जी कॉल करने और उन्हें धोखा देने...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में एमए हिस्ट्री पहले समैसटर के नतीजे में परमिंदर कौर रही प्रथम

गढ़शंकर। बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में चल रहे एमए हिस्ट्री के पहले व तीसरे समैसटर का नतीजा शानदार रहा। यह जानकारी देते हुए कालेज के प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह ने देते हुए...
article-image
पंजाब

तीन नाबालिग चोरी के 11 मोटरसिकलों सहित ग्रिफ्तार

गढ़शंकर, 28  अक्तूबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 11 बाइक चोरी करने के आरोप में तीन नाबालिगों को ग्रिफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ  खिलाफ 26 अक्टूबर को  मुकदमा दर्ज किय गया था।...
article-image
पंजाब

दलित बसती बीनेवाल के निकट किसी भी हालत में कृड़ा कर्कट डंप का नहीं बनने दिया जाएगा : मोहन लाल

गढ़शंकर : गांव बीनेवाल की दलित बसती के भारी संख्यां में लोगो ने इकत्र होकर आज गांव में पंचायत पर दलित बसती के निकट कूड़ा कर्कट का डंप बनाने का आरोप लगाते हुए विरोध...
Translate »
error: Content is protected !!