साइकिल रैली : स्वस्थ महिला स्वस्थ भारत थीम के तहत आरएच ऊना में साइकिल रैली को अधीक्षक डॉ रमन शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

by

ऊना, 6 मार्च – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ऊना के सौजन्य से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अभियान के अंतर्गत गैर संचारी रोगों के नियंत्रण में शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। इस साइकिल रैली को अधीक्षक डॉ रमन कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने बताया कि इस वर्ष साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम स्वस्थ महिला स्वस्थ भारत रखी गई है।
इस अवसर पर जन शिक्षा सूचना एवम् सम्प्रेषण अधिकारी शारदा सारस्वत ने बताया कि गैर संचारी रोगों का मुख्य कारण शारीरिक गतिविधियों का कम होना, तम्बाकू, शराब का सेवन करना, प्रदुषण और सही पोषण न लेना है। उन्होंने बताया कि इन रोगों को कम करने के लिए शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देना अति आवश्यक है।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय अत्री, बीसीसी समन्वयक कंचन माला, पूजा कंवर, किरण, पुष्प ज्योति सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

संत कबीर दास जी की वाणी में समाया है समाज सुधार का मंत्र : कुलदीप धीमान

राज्य अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने कबीर पंथी समाज सुधार सभा के धार्मिक-सांस्कृतिक समारोह में की शिरकत रोहित जसवाल ।  अंब (ऊना), 11 जून. संत शिरोमणि कबीर दास जी के प्रकट दिवस के अवसर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जल शक्ति विभाग में 4500 पैरा-कर्मचारियों के पद , कर एवं कराधान निरीक्षक के 25 पद और बागवानी विकास अधिकारी के 10 पद भरने का निर्णय

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्यपाल से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से 23 दिसंबर 2023 तक तपोवन धर्मशाला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकाघाट में एचआरटीसी बस खाई में लुढ़की, 7 की मौत 21 घायल

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट से एक दुखद खबर आई है। जहां एक एचआरटीसी की बस खाई में जा गिरी। हादसे में 21 लोगों के घायल होने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देव समाज की समृद्ध परंपराओं से आलोकित होगी छोटी काशी – MLA चन्द्रशेखर

मंडी, 19 फरवरी। विधायक चंद्रशेखर ने मंडी महाशिवरात्रि मेले की आम सभा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मेले से छोटी काशी मंडी देव समाज की समृद्ध परंपराओं से आलोकित होगी। मेले...
Translate »
error: Content is protected !!