साइबर ठगों ने 3.41 करोड़ रुपये लूटे : रिटायर्ड कर्नल को किया 9 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट

by
चंडीगढ़ :   चंडीगढ़ में एक 82 साल के रिटायर्ड कर्नल और उनकी पत्नी के साथ करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। कर्नल दिलीप सिंह बाजवा और उनकी पत्नी रणविंदर कौर बाजवा को ठगों ने पहले तो 9 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट किया।
इसके बाद उनसे 3.41 करोड़ रुपये लूट लिए। इस घटना की शिकायत दंपत्ति ने पुलिस से की है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। बता दें कि कर्नल बाजवा और उनकी पत्नी चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में रहते हैं। 18 मार्च को उन्हें इंटरनेशनल नंबर से एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने दंपत्ति से पूछा कि क्या आप नरेश गोयल को जानते हैं? इसपर दंपत्ति ने जवाब दिया कि हम नहीं जानते हैं।
रिटायर्ड कर्नल और उनकी पत्नी से करोड़ों की ठगी
इसके बाद दंपत्ति से ठगों ने कहा कि नरेश गोयल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद हैं। उसके घर से 247 एटीएम कार्ड मिले हैं। उसमें एक कार्ड में आपका भी नाम है, जिसमें 20 लाख रुपये आए हैं। कुल 2 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग हुई है। ये देश से जुड़ा मामला है और आपको अरेस्ट किया जा सकता है। इसके बाद 19 मार्च को एक बार फिर इंटरनेशनल नंबर से उन्हें कॉल आया। इस बार उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का फर्जी लेटर उन्हें भेजा और कहा कि अरेस्ट करने वाली टीम आ रही थी। इसके बाद ठगों ने दंपत्ति को डराया, जिसके बाद दंपत्ति ने अपने बारे में हर एक जानकारी ठगों को दे दी, जैसे बैंक बैलेंस, घर में पड़ा सोना, प्रॉपर्टीज के कागजात इत्यादि जानकारी को दंपत्ति ने ठगों से शेयर कर दिया। इसके बाद दंपत्ति को ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर लिया।
डिजिटिल अरेस्ट के जरिए घटना को दिया अंजाम
डिजिटल अरेस्ट के दौरान वीडियो के जरिए दंपत्ति को कोर्टरूम दिखाया गया। पीड़ित कर्नल ने बताया, मुझे 9 बार डिजिटल अरेस्ट किया गया। 27 मार्च को मुझे वीडियो कॉल पर कोर्ट रूम दिखाया गया, जहां जज, पुलिस ऑफिसर और दो आरोपी नजर आ रहे थे। इस दौरान जज ने मुझसे कहा कि आपकी बेल गारंटीड है, लेकिन 2 करोड़ रुपये बेल वारंट भरना होगा। इसपर कर्नल ने जवबा दिया कि हमारे पास अब पैसे नहीं बचे हैं, तब जज ने मुझे किसी भी तरह पैसों का इंतजाम करने के लिए कहा और सुप्रीम कोर्ट का डर दिखाया। डिजिटल अरेस्ट के दौरान दंपत्ति को सुप्रीम कोर्ट का डर दिखाते हुए ठगों ने 8 लाख रुपये अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए। इस तरह कुल 5 अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में ठगों ने कुल 3.41 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
रिटायर्ड कर्नल ने सुनाई पूरी कहानी
उन्होंने बताया कि डिजिटल अरेस्ट के दौरान ठगों ने पीड़ित को किसी को कुछ भी न बताने की धमकी दी थी। ठगों ने दंपत्ति को नकली कोर्ट, नकली पुलिस और जज वीडियो कॉल में दिखाए और लगातार दंपत्ति को धमकाते रहे। कर्नल को कहा गया कि अगर वो अरेस्ट हुए तो सेना के नाम पर भी धब्बा लग जाएगा। साथ ही उन्हें देशद्रोह का भी ठगों ने डर दिखाया। इसके बाद पैसों की भरपाई करने के लिए कर्नल दिलीप बाजवा ने अपने कुछ रिश्तेदारों से पैसे उधार लेने की कोशिश की। इस पर रिश्तेदारों ने कर्नल को डिजिटल ठगी की बात कहीं। इसके बाद उन्होंने कुछ वकीलों से संपर्क किया। इसके बाद ठगी का एहसास होने पर 28 मार्च को थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कुपवी क्षेत्र की 2171 पात्र महिलाओं को 97,69,500 रुपये की राशि सीएम सुक्खू ने की वितरित – बदलाव यदि जनहित हो तो वह होता सर्वोपरि : सीएम सुक्खू

कुपवी को अलग जिला परिषद् वार्ड बनाने और आईटीआई खोलने पर विचार करेगी सरकार एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला शिमला के उप-मंडल कुपवी में आयोजित समारोह के दौरान ‘इंदिरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में दिसंबर, 2025 तक 72 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन होगाः मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि दिसंबर, 2025 तक हिमाचल प्रदेश में सात परियोजनाओं से 72 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि...
article-image
पंजाब

गांव चक्क फुल्लू वासियों ने अम्बेदकर जयंती मनाई बच्चों व ग्रामीणों को किया प्रेरित

गढ़शंकर :  सावित्री बाई फूले स्त्री सभा के तत्वावधान में पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव चक्क फुल्लू में अम्बेदकर जयंती मनाई गई। मुख्य वक्ता डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के प्रांतीय महासचिव मुकेश कुमार,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में आईटीआई वैल्डर और फिटर के साक्षात्कार 4 जुलाई को

एएम नाथ। हमीरपुर 27 जून। जीएमपी टैक्निकल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में वैल्डर ट्रेड के 20 और फिटर टेªड के 10 पदों को भरने के लिए 4 जुलाई को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय...
Translate »
error: Content is protected !!