साईबर क्राइम के खिलाफ रहें हर समय जागरूक : पूर्व सांसद खन्ना

by

होशियारपुर 16 अक्टूबर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के पूर्व वाईस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने रेडक्रॉस कार्यालय में तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के खिलाफ जागरूक करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस मौके खन्ना ने कहा कि आज इंटरनेट का ज़माना है और इंटरनेट के बिना रोजमर्रा के जरूरी काम करना मुश्किल हो जाता है। तकनीक में प्रगति तो इंसान ने कर ली है परन्तु ऐसे में साईबर अपराधियों की नज़र हर समय इंटरनेट के माध्यम से लोगों के साथ धोखाधड़ी करने में लगी रहती है। यह अपराधी आपको लालच देकर या आपसे आपकी व्यक्तिगत जानकारी धोखे से लेकर आपको आर्थिक नुक्सान पहुँचाने की फिराक में लगे रहते हैं। हमें जिम्मेदार नागरिक की तरह ऑनलाइन सुविधाओं का इस्तेमाल करना चाहिए। खन्ना ने विद्यार्थियों से कहा कि कभी भी अनावश्यक फ़ोन कॉल या स्पैम कॉल न उठाएं और किसी को भी सोशल मीडिया या फ़ोन पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी अपना नाम, आधार नंबर, बैंक खता नंबर, अपना पता या कोई अन्य जानकारी न दें। खन्ना ने कहा कि अगर कोई फ़ोन पर आपसे आपकी व्यक्तिगत जानकारी मांगता है या बैंक कर्मचारी बनकर आपको अपने मोबाइल में कोई एप्लीकेशन डाउनलोड करने या किसी वेबसाइट पर लॉगिन करने के लिए कहता है तो तुरंत सावधान हो जाएं और ऐसा करने की बजाये आप सम्बंधित दफ्तर में जाकर बात करें। इस मौके कई विद्यार्थियों ने खन्ना को बताया कि उन्हें कई बार अनजान नंबरों से फ़ोन आये हैं जिन्होंने उनसे उनकी व्यक्तिगत जानकारी मांगी है या पैसों का लालच देकर कोई एप फ़ोन में डाउनलोड करने को कहा है। खन्ना ने विद्यार्थियों से अपील की कि साईबर क्राइम के खिलाफ हर समय जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें ताकि हर नागरिक सुरक्षित तरीके से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकें और साइबर क्राइम से सुरक्षित रहे। इस मौके पर जिला रेडक्रॉस सचिव मंगेश सूद, ऐस.पी. दीवान, स्नेहा जैन सहित रेडक्रॉस स्टाफ व समूह विद्यार्थी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी ऐलीमेंट्री स्कूल बडेसरों में वार्षिक समारोह आयोजित 

गढ़शंकर, 29 मार्च : सरकारी एलीमेंट्री स्कूल बडेसरों में हैड टीचर दिलावर सिंह के नेतृत्व में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में स्कूल के नन्हे बच्चों द्वारा सभ्याचारक प्रोग्राम पेश...
article-image
पंजाब

लालपुरा पर कार्रवाई की मांग : राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के खिलाफ अकाली दल के शिष्ट मंडल ने राज्य सीईओ सिबिन से की शिकायत

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के शिष्ट मंडल ने आज राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी से मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा के खिलाफ शिकायत दी है।...
article-image
पंजाब

पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने अरुण जेटली को जन्म जयंती पर भेंट की पुष्पांजलि

 पूर्व मेयर खोसला ने भी परिवार के साथ यादें ताजा की फगवाड़ा /होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  :    देश के पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता स्वर्गीय अरुण जेटली की जयंती पर पूर्व केंद्रीय...
article-image
पंजाब

तीन महीने से नक्शे-एनओसी लंबित, गढ़शंकर नगर परिषद में लोग परेशान : राइट टू सर्विस एक्ट पर उठे सवाल; पूर्व विधायक गोल्डी ने मांगी जांच, ईओ बोले जेई की कमी से रुका था काम

गढ़शंकर, 31 अगस्त।गढ़शंकर नगर परिषद में भवनों के नक्शे और एनओसी से संबंधित कई फाइलें पिछले करीब तीन महीनों से लंबित होने के कारण शहरवासियों और आर्किटेक्टों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा...
Translate »
error: Content is protected !!