साजिश नाकाम टारगेट किलिंग की : जग्गू भगवानपुरिया गैंग के 5 गुर्गे गिरफ्तार; हथियार भी बरामद

by

बटाला। पंजाब पुलिस ने अमेरिका आधारित हुसनदीप सिंह की ओर से चलाए जा रहे जग्गू भगवानपुरिया गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर टारगेट किलिंग की साजिश को नाकाम कर दिया है।

आरोपितों के कब्जे से पीएक्स-5 और 32 बोर के पिस्तौल बरामद किए गए हैं। खुफिया जानकारी पर आधारित यह कार्रवाई काउंटर इंटेलीजेंस पंजाब, अमृतसर देहाती और पुलिस जिला बटाला की ओर से साझा तौर पर की गई है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान लवप्रीत सिंह, सिकंदर कुमार उर्फ गोला, ओंकारप्रीत उर्फ जश्न निवासी शाहबाद, बटाला, गगनदीप सिंह उर्फ ज्ञानी निवासी गांधी कैंप बटाला और महकप्रीत सिंह निवासी अमृतसर के तौर पर हुई है।

बता दें कि गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां की हत्या के बाद से सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों के बीच विवाद चला आ रहा था। इससे साफ हो गया था कि आने वाले दिनों में गैंगवार हो सकती है, लेकिन पुलिस ने समय रहते ही टारगेट किलिंग को रोकने में सफलता प्राप्त की है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि असम की सिल्चर जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने मां की हत्या का बदला लेने के लिए विरोधी गैंग के किसी सदस्य की टारगेट किलिंग को अंजाम देने की साजिश रची थी।

वह अपने अमेरिका आधारित साथी हुसनदीप सिंह के माध्यम से यह साजिश रच रहा था। इसके तहत उसने लवप्रीत सिंह सहित ग्राउंड हैंडलरों के साथ तालमेल किया। डीजीपी ने कहा कि मामले की आगे जांच जारी है।

गौरतलब है कि इस ऑपरेशन में पहली सफलता तब मिली जब एसएसपी अमृतसर देहाती मनिंदर सिंह के नेतृत्व में अमृतसर देहाती पुलिस ने महकप्रीत सिंह नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसने खुलासा किया कि सिकंदर कुमार उर्फ गोला के पास शूटरों और हत्या की योजना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी है।

बटाला के एसएसपी सुहैल कासिम मीर ने बताया कि इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए बटाला पुलिस ने सिकंदर कुमार का पता लगाया और उसे उसके सहयोगी ओंकारप्रीत उर्फ जशन के साथ गिरफ्तार कर लिया। आगे की पूछताछ के बाद उनके एक अन्य सहयोगी गगनदीप उर्फ ज्ञानी को भी गिरफ्तार किया गया। लगातार पूछताछ के दौरान, आरोपित सिकंदर कुमार ने खुलासा किया कि इस साजिश को लवप्रीत सिंह नियंत्रित कर रहा था, जो मुख्य साजिशकर्ता था, जिसे बटाला पुलिस ने अलग अभियान में गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ने कहा कि आरोपित लवप्रीत ने खुलासा किया कि पूरी योजना जग्गू के करीबी सहयोगी हुसनदीप सिंह द्वारा रची जा रही थी। साजिश का उद्देश्य विरोधी गैंग के सदस्य की हत्या करना था। आरोपितों के खिलाफ थाना रंगड़ नंगल में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

सभी आरोपित 20 से 25 साल के

वहीं सूत्रों के अनुसार पकड़े गए सभी आरोपित 20 से 25 साल के हैं। आरोपित लवप्रीत सिंह, सिकंदर कुमार उर्फ गोला, ओंकारप्रीत उर्फ जश्न निवासी शाहबाद अमेरिका में बैठे हुसनदीप सिंह के गांव के ही हैं। इन्हें पैसे का लालच देकर टारगेट किलिंग कराने की साजिश रची गई थी।

ज्ञात रहे कि पुलिस जिला बटाला व गुरदासपुर के तहत आते थानों व चौकियों पर हुए बम धमाकों में भी यह बात सामने आई थी कि आरोपितों ने पैसों का लालच देकर यह सभी धमाके कम उम्र के युवाओं से कराए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब कांग्रेस को एक और झटका : कांग्रेसी विधायक राजकुमार चब्बेवाल आम आदमी पार्टी में शामिल, कांग्रेस से दिया इस्तीफा,

चंडीगढ़ : पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक दल के उप नेता और चब्बेवाल विधायक डॉ. राजकुमार मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पहुंचे और आम आदमी पार्टी में...
article-image
पंजाब

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज : पंजाब और पंजाबियों ने सिर्फ आजादी के आंदोलन में ही अपना योगदान नहीं दिया बल्कि देश आजाद होने के बाद देश की तरक्की में भी बढ़मुल्ला योगदान डाला – हरपाल सिंह चीमा

जालंधर :  जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर  वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज। इस अवसर पर उनके साथ डीसी विशेष सारंगल और पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा भी शामिल थे।...
पंजाब

कितना फुटबाल टूर्नामैंट पर मोरांवाली की टीम का कब्जा

गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव कितना में समूह नगर निवासियों व एन.आर.आई भाइयों के सहयोग से बाबा खडक़ सिंह फुटबाल टूर्नामैंट कमेटी द्वारा आयोजित बाबा खड़क़ सिंह बाबा जवाहर सिंह झंडे जी 5 दिवसीय...
article-image
पंजाब

तबादलों के लिए स्टेशन चयन हेतु बार-बार दी जा रही तारीखों की डीटीएफ ने की कड़ी निंदा : स्थानांतरण पोर्टल पर स्टेशन चयन करवा कर जल्द तवादले किए जाए : डीटीएफ

गढ़शंकर, 28 जुलाई : शिक्षकों के तबादलों के संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा दिखाई गई निष्क्रियता की निंदा करते हुए डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष विक्रमदेव सिंह, महासचिव महेंद्र कोड़ियावाली, वित्त सचिव...
Translate »
error: Content is protected !!