साढ़े तीन लाख रुपए की लागत से बनने वाले महिला मण्डल भवन लोगों को किशोरी लाल ने किया समर्पित

by
बैजनाथ, 16 दिसंबर :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने ग्राम पंचायत हरेड़ के वार्ड न. 4 में साढ़े तीन लाख रुपए की लागत से बनने वाले महिला मण्डल भवन लोगों को समर्पित किया।
उन्होने कहा कि हरेड़ में पेयजल की कमी को दूर करने के लिए ट्यूबवेल लगाया गया है और पेयजल आपूर्ति को ठीक करने के लिये टैंको का निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैजनाथ हलके में पेयजल उपलब्ध करवाने में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने कुछ क्षेत्रों में जहाँ पेयजल की समस्या होगी ऐसे स्थानों की पहचान कर विभाग को पेयजल योजना के निर्माण के डीपीआर बनाने के आदेश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और बिजली लोगों की बुनियादी जरूरतें हैं और इन्हें सुदृढ़ करने के विभाग को कहा गया है। उन्होंने कहा कि राख में पुल के निर्माण के लिये लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये गए हैं।
किशोरी लाल ने कहा कि खराब सड़को को भी दुरुस्त किया जा रहा है। और लोगों की सुविधा के बंद पड़े बस रूटों को बहाल के करने के आदेश निगम को दिए गए हैं।इस अवसर पर महिला मंडल भवन निर्माण के लिये जमीन दान देने वाले प्राकम चंद ठाकुर को उन्होंने सम्मानित किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष पृथी करोटी, ज़िला परिषद सदस्य नीलम ठाकुर, प्रधान अनुराधा शर्मा, उप प्रधान देश राज, सोशल मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, ब्लॉक सचिव गोपाल राणा, मदन ठाकुर, अजय गोड, बीडीओ राकेश पटियाल, एसडीओ शरती शर्मा विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, एक अप्रैल से 4% DA की अधिसूचना जारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल सरकार ने कर्मचारियों की बल्ले बल्ले कर दी है। सरकार ने कर्मचारियों को एक अप्रैल 2024 से 4% DA की अधिसूचना जारी कर दी है। Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

संत-गुरु रविदास का भक्ति दर्शन एवं साहित्य मानवता के कल्याण को समर्पित : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

संत-गुरु रविदास जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कुलदीप सिंह पठानिया ने संत-गुरु रविदास जयंती की लोगों को दी शुभकामनाएं सामुदायिक भवन परिसर के विस्तार एवं सड़क निर्माण को जल्द शुरू करने के भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*किसानों की चिंता और प्राकृतिक खेती को लेकर विधायक केवल सिंह पठानिया की संवेदनशील पहल*

*खुद खेतों में उतरे, वैज्ञानिकों के साथ की मंथन बैठक, किसानों को आत्मनिर्भर और स्वस्थ बनाने का संकल्प* एएम नाथ। शाहपुर, 23 जुलाई ।  उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन का एक साल’ कार्यक्रम को बनाया जाएगा यादगार: जगत नेगी

धर्मशाला, 07 दिसंबर। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का एक साल कार्यक्रम को यादगार बनाया जाएगा इसके लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। इस बाबत वीरवार को उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!