साफ दिल से घर वापसी करने…लुधियाना वेस्ट उपचुनाव से पहले सुखबीर सिंह बादल का बड़ा बयान

by
लुधियाना : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार (26 अप्रैल) को कहा कि पार्टी ने हाल के दिनों में साथ छोड़कर गए बागियों के लिए दरवाजे खुले रखे हैं।
अगर वे ‘साफ दिल’ से घर वापसी करना चाहते आते हैं और शिअद को मजबूत करने के लिए काम करने के लिए इच्छुक हैं तो उनका पार्टी में स्वागत है.
अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने इस बात का जिक्र लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से शिअद उम्मीदवार के चुनाव प्रचार के सिलसिले में आयोजित पार्टी कार्यक्रम के अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए की थी. बता दें कि लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने हैं.
बागी करें पार्टी के सिद्धांतों का पालन- सुखबीर सिंह बादल ने कहा, ‘साफ दिल से घर से वापसी करने वाले बागी अकालियों के लिए शिअद के दरवाजे खुले हैं, बशर्ते वे साफ दिल से वापस आएं और पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करें. पार्टी के सिद्धांतों और दर्शन का पालन करें।
लुधियाना पश्चिम सीट आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के जनवरी में निधन के बाद ये सीट खाली हुई थी. चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं की है, लेकिन सियासी दलों के नेता उपचुनाव की तैयारियों में अभी से जुटे हैं।
अकाली दल प्रमुख बादल ने इससे पहले लुधियाना पश्चिम के मतदाताओं से ‘गैंगस्टर संस्कृति और मादक पदार्थों के खतरे को समाप्त करने’ के लिए अकाली दल का समर्थन करने की अपील की।
अकाली दल प्रत्याशी परुपकार सिंह घुम्मन के निवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘राज्य की जनता कांग्रेस और आप दोनों को आजमा चुकी है. पंजाब में सभी मानकों पर भारी गिरावट आई है. अब स्थिति यह हो गई है कि आम आदमी भी सुरक्षित नहीं है.’
लुधियाना वेस्ट सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है. वहीं कांग्रेस ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को उपचुनाव के लिए मैदान में उतारा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

टिप्परों से सबंधित लोग खुद ही शरेआम नंगल चौंक पर बसे,गाड़िया रोक कर निकालते रहे टिप्पर : टास्क फोर्सेज की तैनाती के बावजूद सुबह पांच और छे वजे और स्कूलों के खुलने के समय भी शहर से निकलते रहे ओवरलोडेड टिप्पर

गढ़शंकर।  हिमाचल प्रदेश से रेत बजरी लेकर आ रहे ओवरलोडेड टिप्परों और बिना माइनिंग के कागजात को चेक करने व अधूरे होने पर कार्रवाई करने के लिए  पुलिस व माइनिंग विभाग टीमों के बावजूद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

69वीं राष्ट्रीय छात्रा अंडर-19 हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए घुमारवीं तैयार : देश भर के 30 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें ले रही हैं भाग

तकनीकी शिक्षा मंत्री एक फरवरी को करेंगे शुभारंभ, शिक्षा मंत्री 5 फरवरी को करेंगे समापन, सभी व्यवस्थाएं पूर्ण एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 30 जनवरी: 69वीं राष्ट्रीय अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर का...
पंजाब

दहेज़ में बुलेट मोटरसाइकिल मांगा, विवाहिता से की मारपीट : पति, सास, देवर व ननद के विरुद्ध मामला दर्ज

गढ़शंकर, 31 जुलाई  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए उसके साथ मारपीट व दहेज़ में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने के आरोप पति, सास, देवर व ननद के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में एंट्री टैक्स पर सीएम सुक्खू का यूटूर्न : 5 सीटर गाड़ियों का लगेगा पुराना शुल्क 70 रुपए ; भारी वाहनों के लिए नई दरें

शिमला :  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए विवाद के बीच सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने यूटूर्न लेते हुए सदन में कहा कि सरकार पहले जैसी स्थित बहाल करेगी। अब हिमाचल की...
Translate »
error: Content is protected !!