साबुन फैक्ट्री विरुद्ध संघर्षरत लोगों पर दर्ज केस रद्द किए जाएं :मट्टू

by

गढ़शंकर: 2 सितम्बर:
कुल हिंद किसान सभा के प्रांतीय सचिव, कंडी संघर्ष कमेटी के संयोजक दर्शन सिंह मट्टू ने पिछले एक महीने से बीत के लोक बचाओ, गांव बचाओ संघर्ष कमेटी द्वारा साबुन फैक्ट्री गोंदपुर हिमाचल प्रदेश द्वारा वातावरण को प्रदूषित करने तथा धरती में डाले जा रहे गंदे पानी के विरुद्ध संघर्ष जा रही है। परंतु इस दौरान फैक्ट्री प्रबंधकों द्वारा संघर्षरत लोगों पर झूठा केस करवा उनके संघर्ष को समाप्त करने की निम्न स्तरीय चालें चली जा रही हैं। ऐसा करके कंपनी प्रबंधक संघर्षरत लोगों का हौंसला तोडऩा चाहती है, जिसा कुल हिंद किसान सभा व कंडी संघर्ष कमेटी कड़ा विरोध करती है। उन्होंने कहा कि साबुन फैक्ट्री विरुद्ध संघर्षरत लोगों पर दर्ज केस तुरंत रद्द किए जाएं। उन्होंने कहा कि कुल हिंद सभा एवं कंडी संघर्ष कमेटी सदैव शुद्ध पीने वाले पानी एवं स्वच्छ वातावरण के लिए संघर्षरत है। संगठन नेता दर्शन सिंह मट्टू ने संघर्षरत लोगों पर दर्ज किए गए झूठे केस वापस लिए जाने की मांग करते हुए कहा कि संबंधित फैक्ट्री में हवा, पानी, प्रदूषण रोधक यंत्र तुरंत लगाए जाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने बढ़ाई पूर्व मंत्री गिलजियां की मुश्किलें :

गिलजियां अग्रिम जमानत के लिए लोअर कोर्ट जाएं : हाईकोर्ट चंडीगढ़ : हाईकोर्ट की तरफ से पूर्व कांग्रेसी मंत्री संगत सिंह गिलजियां को कोई राहत न मिलने पर उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वर्णनीय...
पंजाब

नशे पर नकेल कसने के लिए गांव व शहरों में बेहतरीन भूमिका निभा रही हैं नशा निगरान व मोहल्ला नशा छुड़ाओ कमेटियां: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने नशा निगरान कमेटियों के सदस्यों को नशे के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा जागरुकता फैलाने की अपील की मिशन रैड स्काई के माध्यम से भी नशा छुड़ाओ केंद्रों में इलाज करवा रहे...
article-image
पंजाब

खालसा साजना दिवस मौके मैडिकल जांच कैंप आयोजित : 150 मरीजों का चेकअप

गढ़शंकर, 13 अप्रैल: खालसा पंथ के साजना दिवस और बैसाखी को समर्पित एक नूर स्वयं सेवी संस्था पठलावा द्वारा गुरुद्वारा शहीद बाबा बेअंत सिंह गांव चौहड़ा, कोट पल्लियां में गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार...
Translate »
error: Content is protected !!