सामाजिक कुरीतियों से मुक्ति पाने के लिए प्रेरित करता है दशहरे का त्यौहार : सांसद तिवारी

by

खरड़ 15 अक्टूबर: बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा हमें सामाजिक कुरीतियों से छुटकारा पाने के लिए एकजुट होने की प्रेरणा देता है। ये शब्द श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने दशहरे के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहे।
तिवारी दशहरा समिति खरड़ द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव में पहुंचे थे। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए तिवारी ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और हमें सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और पंजाब एक बार फिर विकास की राह पर चल पड़ा है।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान, पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग, कमल किशोर काला, यशपाल बांसल प्रधान शहरी कांग्रेस, एडवोकेट अशवनी बग़ानिया, दीपक कौशिक, हरप्रीत सिंह, बलजीत सिंह भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डॉक्टर पर फायरिंग के मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने किए खुलासे

जालंधर: अर्बन एस्टेट के किडनी अस्पताल में डॉ. राजीव सूद पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कमिश्नरेट पुलिस ने इस केस में एक आरोपी को उत्तर प्रदेश...
article-image
पंजाब , हरियाणा

ट्वीट कर मजीठिया ने पूछा असली डीजीपी कौन : अनमोल गगन मान की पुलिस की वर्दी में पिस्टल पकड़े एक फोटो कर ट्वीट

चंडीगढ़। पंजाब शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने मान सरकार व डीजीपी पंजाब गौरव यादव पर गन कल्चर की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आम आदमी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

6,839 करोड़ रुपये अभी भी जनता के पास -2,000 रुपये के 98% नोट वापस आए RBI के पास

नई दिल्ली  : भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को कहा कि 2,000 रुपये के 98.08 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं और केवल 6,839 करोड़ रुपये मूल्य के ऐसे नोट अब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ग्रेड मेनोर मैरिज पैलेस में लगी भयानक आग से पैलेस एक बड़ा हिस्सा जल कर राख : सवा करोड़ का नुकसान बताया जा रहा, आग के कारणों की पुलिस अभी कर रही जांच

गढ़शंकर / सैला खुर्द। गढ़शंकर होशियारपुर रोड़ पर गांव पदराना में पड़ते ग्रेड मेनोर मैरिज पैलेस में लगी भयानक आग से पैलेस एक बड़ा हिस्सा जल कर राख हो गया और करीव एक करोड़...
Translate »
error: Content is protected !!