सामाजिक प्रकल्प संतुलन – लिंग समानता के अंतर्गत तीज पर्व का कार्यक्रम किया आयोजित

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  दिव्य ज्योति जाग्रति की ओर से चलाये जा रहे सामाजिक प्रकल्प संतुलन – लिंग समानता के अंतर्गत तीज पर्व का कार्यक्रम स्थानीय आश्रम गौतम नगर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।

जिसमें सर्वश्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री गरिमा भारती जी ने सभा में उपस्थित सभी श्रद्धालुगणों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा भारत तीज के इस पावन पर्व को बड़े उत्साह और भक्ति भाव से मनाता है। यह त्योहार केवल ऋतु परिवर्तन या पारंपरिक रीति-रिवाजों का प्रतीक ही नहीं है, बल्कि इसमें गहरे आध्यात्मिक संदेश भी निहित हैं। जब स्त्रियाँ व्रत रखकर और ईश्वर की आराधना कर अपने पति के दीर्घायु जीवन और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, तो यह हमें यह सिखाता है कि जीवन का वास्तविक सुख केवल सांसारिक साधनों में नहीं, बल्कि ईश्वर से जुड़े रहने में है। तीज का यह पर्व हमें संयम, समर्पण और आत्मिक शक्ति का महत्व समझाता है। संत-महापुरुष बताते हैं कि जैसे स्त्री अपने प्रियजन के लिए उपवास कर आत्मसंयम दिखाती है, वैसे ही हर इंसान को अपने मन और इंद्रियों को संयमित कर ईश्वर की ओर उन्मुख होना चाहिए। असली तीज तभी सार्थक होती है जब हम केवल बाहरी परंपरा का पालन न करके उसके आध्यात्मिक मर्म को भी समझें और अपने जीवन को पवित्र, शुद्ध और धर्ममय बनाने का संकल्प लें। इस पर्व का सच्चा संदेश यही है कि हम ईश्वर-भक्ति और गुरु की शरण लेकर अपने जीवन को सुंदर और सार्थक बनाएँ। इस कार्यक्रम में विशेष रूप में विभा शर्मा (धर्मपत्नी विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा),राकेश सूद, ऋतु गुप्ता,नीति तलवाड़,मीना शर्मा (पार्षद),सुषमा सेतिया,डॉ. जसवीरा मिन्हास,पूजा वशिष्ठ,वीना शर्मा,अमृता पंकज शर्मा (विवेकानंद स्कूल),रीना गोयल (आर.एन.ए. गुरुकुल),डॉ.पल्लवी,शिवनी चावला,भावना वर्मा ओर शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हाईकमान ने डिप्टी स्पीकर रौड़ी और हलका संगठन इंचार्ज चन्नी को जिला होशियारपुर का किया ऑब्ज़र्वर नियुक्त

होशियारपुर/गढ़शंकर, 22 नवंबर : आम आदमी पार्टी ने राज्य (पंजाब) में आगामी जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों के लिए पार्टी नेताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसी तरह, जिला होशियारपुर में पार्टी के...
पंजाब

खालसा कॉलेज में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 वर्षीय प्रकाश पर्व को समर्पित सेमिनार 20 मार्च को 

गढ़शंकर।  स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा कॉलेज के सहयोग से श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 वर्षीय प्रकाश पर्व को समर्पित सेमिनार 20 मार्च दिन...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में विद्यार्थियों को मेरिट अवार्ड और वजीफा योजनाओं के चेक सौंपे

गढ़शंकर : स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में पूर्व विधायक व एसजीपीसी सदस्य ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां ने कॉलेज के विद्यार्थियों को कर्नल ओ.पी. लांबा व कृष्णा लांबा मेरिट अवार्ड और आई.आई.आई....
Translate »
error: Content is protected !!