*सामाजिक सरोकारों और मानव सेवा में रोटरी क्लब की भूमिका सराहनीय – आशीष बुटेल*

by
*विधायक ने रोटरी क्लब पालमपुर के इंस्टॉलेशन समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत*
एएम नाथ। पालमपुर, 24 अगस्त:- पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने शनिवार देर सायं पालमपुर के एक निजी होटल में रोटरी क्लब पालमपुर के इंस्टॉलेशन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की ।
May be an image of 1 person
समारोह में अजय सूद ने रोटरी क्लब पालमपुर के अध्यक्ष और राघव शर्मा ने सचिव का पदभार ग्रहण किया।
आशीष बुटेल ने रोटरी क्लब अध्यक्ष और सचिव को पदभार संभालने पर बधाई देते हुए कहा कि रोटरी क्लब पालमपुर ने समाज सेवा की दिशा में अनुकरणीय कार्य किए हैं। उन्होंने विशेष रूप से रोटरी आई फाउंडेशन अस्पताल मारंडा, सल्याणा के हेल्पज फाउंडेशन तथा ठाकुरद्वारा स्थित मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल की सेवाओं की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि आपदा के समय रोटरी क्लब की सक्रियता प्रशंसनीय है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि पालमपुर में प्रस्तावित रोटरी चौक की स्थापना शीघ्र ही संभव होगी।
 इससे पहले रोटरी जिला 3070 के पूर्व गवर्नर सुनील नागपाल ने पदस्थापना अधिकारी की भूमिका निभाते हुए अजय सूद को कॉलर पहनाकर जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर मनोज कुमार फाके को नए सदस्य के रूप में पिनअप कर क्लब की सदस्यता भी प्रदान की गई।
May be an image of table and dais
समारोह में सुनील नागपाल, डॉ. आदर्श कुमार, नवनीत डोगरा, संदीप शर्मा, संजीव बाघला, कपिल सूद, सुरिंदर मोहन, राजेश सूद और डॉ. आर.एस. राणा ने भी अपने विचार रखें।
रोटरी क्लब जोगिंदर नगर, धर्मशाला, धौलाधार और इनरव्हील क्लब के पदाधिकारी भी विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में सम्मिलित रहे।
समारोह में रोटरी आई फाऊंडेशन के चेयरमैन केजी बुटेल, महापौर नगर निगम गोपाल नाग, नगर निगम आयुक्त डॉ आशीष शर्मा, पार्षद राधा सूद, विनय कपूर, अमित शर्मा, रोटरी जोनल अध्यक्ष गोपाल सूद, चीफ सार्जेंट-एट-आर्म्स ऋषि संग्राय, इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट सुरेंद्र मोहन, इमीडिएट पास्ट सचिव राजेश सूद के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोटेरियन और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

संतोषगढ़ शहर को शीघ्र मिलेगा सीवरेज प्रणाली का लाभ: सत्ती

संतोषगढ़ में पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए बनाए जाएंगे दो ओवर हैड टैंक ऊना: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज एमसी कार्यालय संतोषगढ़ में चल रहे विकासात्मक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 5 शूटर अरेस्ट, 3 बड़े हत्याकांड में थे शामिल, सोशल मीडिया पर भी ली थी जिम्मेदारी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई, आरजू और हैरी बॉक्सर गैंग के पांच कुख्यात शूटरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो शूटर 1 दिसंबर को चंडीगढ़ में इंद्रप्रीत पेरी की हत्या...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यमन में नर्स निमिषा की फांसी टली…सजा-ए-मौत से ठीक पहले आई खुशखबरी

नई दिल्ली । यमन जेल में बंद निमिषा प्रिया की फांसी टल गई है. निमिषा के परिवार और पीड़ित तलाल अब्दो महदी के परिवार के बीच ब्लड मनी को लेकर कोई फाइनल समझौता न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाथू में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रिंटिसशिप मेला : मेले में 28 औद्योगिक ईकाइयों तथा अप्रिंटसशिप प्रशिक्षण हेतू 73 अभ्यार्थियों ने भाग लिया

ऊना, 21 सितम्बर – कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के निर्देशानुसार तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा हरोली विकास खंड औद्योगिक संघ के सहयोग से राजीव गांधी कॉमन फैस्लिटी सेंटर बाथू में प्रधानमंत्री नेशनल...
Translate »
error: Content is protected !!