साढ़े पांच लाख रुपये की नगदी उड़ाई : दुकानदार को बातों में उलझकर चोरों ने दुकान के गल्ले से

by

माहिलपुर – असमाजिक तत्वों के हौंसले बुलंद हैं और वह जब चाहे वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो जाते है और पुलिस प्रशासन लकीर पीटते रह जाता है। शुक्रवार को माहिलपुर के मुख्य चौक पर यहां पर पुलिस का नाका लगा रहता है वहां एक दुकानदार को बातों में उलझकर तीन चोरों ने दुकान के गल्ले से साढ़े पांच लाख रुपये की भारतिय व विदेशी मुद्रा चुरा ली और चोरों की यह करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए मनी एक्सचेंज का काम करने वाले दुकानदार नरेश कुमार पुत्र रामजी दास निवासी माहिलपुर ने बताया कि व दुकान पर हिसाब किताब कर रहा था इस दौरान तीन युवकों में से एक युवक दुकान पर आकर विदेशी मुद्रा चेंज कराने के लिए पूछताछ कर वहां से चला गया। उसने बताया कि उक्त युवक वहां से चले गए और उसने अपने गल्ले को देखा तो उसमें रखे पैसे नही थे। नरेश कुमार ने बताया कि उसने दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चैक की तो उसमें पता चला कि एक युवक उससे बात कर रहा था जबकि उसका साथी गल्ले से पैसे निकालकर ले गया। उसने बताया कि अढ़ाई लाख रुपये की भारतिय मुद्रा व तीन लाख रुपये की विदेशी मुद्रा उक्त चोर चोरी करके ले गए हैं। नरेश कुमार ने बताया कि चोर प्रवासी मजदूर जैसे दिखाई दे रहे थे। उसने बताया कि इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मीशो पर बिक रही रही थी लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर वाली टीशर्ट, भड़के लोग, प्रोडक्ट हटाया

बेंगलुरु स्थित प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियां ‘फ्लिपकार्ट’ और ‘मीशो’ इन दिनों गंभीर आलोचनाओं का सामना कर रही हैं, क्योंकि उन्होंने गैंगस्टर ‘लॉरेंस बिश्नोई’ की तस्वीरों वाली टी-शर्ट्स की बिक्री शुरू कर दी थी।इन टी-शर्ट्स में...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में कथित अवैध माइनिंग पर हाईकोर्ट सख्त, मौके के निरीक्षण के आदेश

50 से 100 मीटर तक गहरी खुदाई के आरोप; डीएलएसए सचिव को एक सप्ताह में सीलबंद स्टेटस रिपोर्ट देने के निर्देश चंडीगढ़  । पंजाब में कथित अवैध खनन गतिविधियों को लेकर पंजाब एवं हरियाणा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में लगभग 30 मिलियन लोग कोरोनरी धमनी रोग से पीड़ित : डॉ. एचके बाली

होशियारपुर :  35 साल से अधिक पुरुषों में दिल के दौरे के मामले में भारत दुनिया में शीर्ष पर है और अगले दशक तक हृदय रोग भारत में मृत्यु और विकलांगता का सबसे बड़ा...
article-image
पंजाब

गांव बोड़ा में जगह जगह बिजली की तारें लटक रही कभी भी हो सकता हादसा

गढ़शंकर: गांव बोड़ा में जगह जगह बिजली की लटक रही नंगी तारें कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकती है। लेकिन विभाग के अधिकारी बार बार शिकायत करने के बावजूद इस और...
Translate »
error: Content is protected !!