सिंघवी की हाईकोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए हर्ष महाजन को नोटिस कर दिया जारी

by

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए फरवरी हुए चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन की जीत का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। इस चुनाव में हार का सामना करने वाले कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी ने हर्ष महाजन के निर्वाचन को चुनौती देते हुए याचिका दायर की है।

याचिका में राज्यसभा चुनाव के नियमों की धारणा को भी चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए इस मामले में शनिवार को हर्ष महाजन को नोटिस जारी कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 23 मई को निर्धारित हुई है। याचिकाकर्ता के वकील नीरज गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस के राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर हाईकोर्ट में शनिवार को जस्टिस अजय मोहन गोयल की कोर्ट में सुनवाई हुई है। याचिकाकर्ता पक्ष की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने हर्ष महाजन को नोटिस जारी किया है। इस मामले में अगली सुनवाई 23 को होगी।

क्या है मामला

बता दें कि अभिषेक मनु सिंघवी 27 फरवरी को हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार थे। इस चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवार को बराबर मत पड़े थे। इसके बाद पर्ची से भाजपा के हर्ष महाजन विजेता बने और अभिषेक मनु सिंघवी की हार हुई थी। हार के 40 दिन बाद अभिषेक मनु सिंघवी हिमाचल हाईकोर्ट पहुंचे और हर्ष महाजन के निर्वाचन को चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की। सिंघवी के मुताबिक राज्यसभा चुनाव के दौरान एक समान मत पड़ने पर पर्ची जिस उम्मीदवार की निकलती है उसे हारा हुआ करार देना, यह धारणा कानूनी रूप से गलत है। आम तौर पर जिसका नाम निकलता है उसे जीतना चाहिए। ऐसे में अगर यह धारणा गलत है तो चुनाव परिणाम भी गलत है। कानून में ऐसा कोई नियम नहीं। इसलिए इस धारणा को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है।

कांग्रेस के छह विधायकों और तीन निर्दलीयों ने की थी क्रॉस वोटिंग :  हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान नौ विधायकों की क्रॉस वोटिंग की वजह से यह सीट भाजपा के खाते में चली गई। 68 सदस्यीय हिमाचल विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 40 होने के कारण कांग्रेस उम्मीदवार की जीत निश्चित थी। लेकिन कांग्रेस के छह विधायकों औऱ तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन को वोट किया और दोनों दलों के उम्मीदवारों को 34-34 वोट मिलने पर मामला अटक गया था। टाई होने के बाद ड्रा ऑफ लोटस से नाम निकाला गया जिसमें भाजपा के हर्ष महाजन को विजयी घोषित किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने बाल आश्रम के बच्चों के साथ मनाया नववर्ष

हमीरपुर 01 जनवरी:   उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चों के साथ नववर्ष मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को मिठाइयां और उपहार बांटे तथा केक भी काटा। उपायुक्त ने बच्चों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकासात्मक कार्यों तथा योजनाओं  के तहत प्रगति की समीक्षा को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित : इनडोर खेल स्टेडियम  में स्विमिंग पूल  के लिए संबंधित एजेंसी से समन्वय स्थापित करने के दिए निर्देश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, 2 सितंबर : उपायुक्त  मुकेश रेपसवाल  ने कहा कि  ज़िला मुख्यालय के समीप  निर्मित होने वाले  इनडोर खेल स्टेडियम  में स्विमिंग पूल की सुविधा उपलब्ध...
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में हिंदू समाज का प्रदर्शन : सुक्खू सरकार पर लगाया लीपापोती का आरोप

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला में संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के खिलाफ शुरू हुए विरोध की चिंगारी अब पूरे सूबे में फैल चुकी है। आज पूरे हिमाचल प्रदेश में हिंदू समाज सड़क पर उतरकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कैग रिपोर्ट बनी सरकार की मुसीबत, जयराम ने पूछा- जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

438 करोड़ बिना बजट प्रावधान खर्च करने का आरोप, ई-टेंडरिंग में गड़बड़ियों पर भी उठाए सवाल एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन पेश कैग रिपोर्ट को लेकर नेता...
Translate »
error: Content is protected !!