सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइज़र के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू

by
रोहित भदसाली ; शिमला, 06 नवम्बर – क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, शिमला सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश द्वारा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटिड वीपीओ झबोला, तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर द्वारा केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइज़र के पद निकाले गए है, जिसके लिए 11 नवम्बर, 2024 को उप रोजगार कार्यालय जुब्बल, 12 नवम्बर को उप रोजगार कार्यालय रोहडू, 13 नवम्बर को उप रोजगार कार्यालय चिढ़गांव, 14 नवम्बर को उप रोजगार कार्यालय डोडरा क्वार, 16 नवम्बर को उप रोजगार कार्यालय चौपाल तथा 18 नवम्बर को उप रोजगार कार्यालय रामपुर में इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कैंपस इंटरव्यू उपरोक्त वर्णित तिथियों को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हो, अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित उपरोक्त स्थानों पर प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पहुंचना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि आवेदक/आवेदिका का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वह संबंधित साईट eemis.hp.nic.in पर जा कर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए 85580-62252 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम ऑफिस की क्वालिटी कंट्रोल टीम ने नादौन में किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

नादौन 17 फरवरी। प्रदेश सरकार की विभिन्न परियोजनाओं और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में स्थापित की गई क्वालिटी कंट्रोल सेल के प्रमुख एवं अन्य सदस्यों ने शनिवार को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वकीलों द्वारा बार-बार नए मामलों में स्थगन की मांग करने पर CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने की चिंता जाहिर

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में कार्यवाही के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने वकीलों द्वारा बार-बार नए मामलों में स्थगन की मांग करने पर चिंता जाहिर की। उन्होंने वकीलों से आग्रह...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

उपचुनाव में भाजपा की जीत के बाद हिमाचल की राजनीति में भूचाल तय : सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने झूठ बोलने का रिकॉर्ड बनाया : जयराम ठाकुर

डेढ़ साल से सिर्फ़ आश्वासन दिये जा रही है सुक्खू सरकार, कब होंगे काम, जनसभा में मुख्यमंत्री के सामने ही लोग कह रहे हैं 1500 नहीं मिले एएम नाथ। हमीरपुर : विधानसभा उपचुनाव में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8 मई को अमलैहड़ में लगेगा एक दिवसीय रेड क्रॉस मेलाः डीसी

ऊना,20 अप्रैल: गगरेट उपमंडल के अंतर्गत अमलैहड़ में 8 मई को एक दिवसीय रेड क्रॉस मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज मेले के आयोजन के संबंध में...
Translate »
error: Content is protected !!