सिख समुदाय भड़का : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ

by
ऊना :   सिख समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की ओर से की गई टिप्पणी के विरोध में सिख समुदाय में गुस्सा है। बुधवार को विभिन्न सिख संगठनों ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बैनर तले इकट्ठे होकर ऊना मुख्यालय पर रोष प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन की अगुवाई शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकारी सदस्य दलजीत सिंह भिंडर ने की। इस दौरान विभिन्न संगठनों से उपस्थित सिख समुदाय के लोगों ने समुदाय के खिलाफ टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। सिख समुदाय के लोगों ने एमसी पार्क से लेकर मिनी सचिवालय तक रोष रैली भी निकाली और एसपी ऊना को ज्ञापन भी प्रेषित किया। ज्ञापन के माध्यम से सिख समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने सिख समुदाय के लोगों को आश्वासन दिया कि 20 अप्रैल तक इस मामले में उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकारी सदस्य दलजीत सिंह भिंडर ने कहा कि सिख समुदाय सभी वर्गों का सम्मान करते हैं। हम किसी भी धर्म का विरोध नहीं करते। पिछले दिनों ऊना के एक युवक की ओर से सोशल मीडिया पर सिख समुदाय के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आरोपी युवक का मकसद हिंदू व सिख समुदाय में आपसी फूट डालना है। इससे सिख समुदाय के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। ऐसी टिप्पणियों से आपसी सौहार्द खराब हो रहा है। सिख समाज के खिलाफ ऐसी टिप्पणियां बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस प्रशासन इस मामले में आरोपित के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाएं, अन्यथा सिख समुदाय को सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए विवश होना पड़ेगा। इस मामले में पुलिस आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ केस भी दर्ज कर चुकी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रपति को भेजा अयोग्य विधायकों की पेंशन-भत्ते बंद करने का विधेयक

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के अयोग्य विधायकों की पेंशन और भत्ते बंद होने पर जल्द फैसला हो सकता है। राजभवन की ओर से अयोग्य विधायकों की पेंशन-भत्ते बंद करने का विधेयक राष्ट्रपति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बघईगढ़ के बच्चों को किया जागरूक : रोजगार कार्यालय चंबा और चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा की ओर से किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

एएम नाथ। तीसा  :  13 मई, 2025 को जिला रोजगार कार्यालय चंबा और चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा की और से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बघईगढ़ में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

800 मीटर दौड़ में अंबोटा के रोहित कुमार ने जीता स्वर्ण : समूह गान में हमीरपुर और गजल में प्रगतिनगर प्रथम

एएम नाथ। हमीरपुर 08 अप्रैल। राजकीय बहुतकनीकी कालेज बड़ू हमीरपुर में आयोजित की जा रही 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन के ट्रैक एंड फील्ड मुकाबले अणु के सिंथेटिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौका देख ससुर ने भी मिटा ली थी हवस…गला घोंटना था : फरीदाबाद में बहू को दफनाने वाले की नई करतूत उजागर

फ़रीदाबाद :  फ़रीदाबाद में बहू को मारकर गली में दफनाने वाले ससुर ने गला घोंटने से पहले बहू के साथ रेप भी किया था। जांच के बाद फरीदाबाद पुलिस ने यह जानकारी दी है।...
Translate »
error: Content is protected !!