सिद्धबाड़ी में 130 करोड़ से बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर : विकास में तय बनाई जा रही सबकी भागीदारी – सुधीर शर्मा

by

धर्मशाला, 14 जून। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला के विकास में सबकी भागीदारी तय बनाई जा रही है। हमारी सभी योजनाएं और प्रयास हर वर्ग, हर व्यक्ति के कल्याण को समर्पित हैं। श्री शर्मा बुधवार को धर्मशाला के सिद्धबाड़ी में आयोजित जन शिकायत निवारण शिविर की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कांगड़ा जिले के चहुंमुखी विकास पर जोर दे रही है। जिले को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए निर्णायक कदम उठाए गए हैं।
*130 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर*
सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला के सिद्धबाड़ी में प्रस्तावित 130 करोड़ रुपये का अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर कांगड़ा जिले के साथ साथ संपूर्ण प्रदेश के लिए लाभकारी होगा।
कॉंफ्रेेंस सिटी के तौर पर उभर रहे धर्मशाला में इस प्रकार का कन्वेंशन सेंटर नितांत जरूरी है, जहां राज्य के साथ साथ राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण सम्मेलनों, बैठकों तथा अन्य आयोजनों के लिए उपयुक्त सेमिनार हॉल, बैठक कक्ष तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों के साथ के साथ साथ वाहन पार्किंग की बड़ी सुविधा हो। बहुत जल्द इसका कार्यालय आरम्भ किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि धर्मशाला के नरघोटा में टूरिज्म विलेज के विकास को लेकर काम किया जा रहा। वहीं सकोह में आइस स्केटिंग तथा रोलर स्केटिंग रिंक के निर्माण की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। यह सब प्रयास क्षेत्र में पर्यटन को नया आयाम देने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे।
सुधीर शर्मा ने बताया कि ढगवार मिल्क प्लांट का 250 करोड़ रु़पए से कायाकल्प किया जाएगा। यह मिल्क प्लांट नई तकनीक से बनेगा। इससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने साथ साथ रोजगार का भी सृजन होगा।
इस दौरान एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रमोत्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन गिरफ्तार : जोगिंद्रनगर पुलिस ने गाड़ी से 205 ग्राम चरस बरामद

जोगिंदर नगर   : जोगिंद्रनगर पुलिस ने नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 205 ग्राम चरस के साथ कांगड़ा के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जोगिंदर नगर पुलिस द्वारा गलू में स्थानीय...
हिमाचल प्रदेश

पुलिस लाइन चंबा में होगी पुराने वाहन व अयोग्य वस्तुओं की नीलामी : एसपी विजय कुमार सकलानी

एएम नाथ। चंबा : पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय कंडमनेशन बोर्ड द्वारा इस कार्यालय के नाकारा घोषित वाहन व अयोग्य वस्तुओं की सार्वजनिक नीलामी 31 जनवरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर धर्मशाला में परिचर्चा आयोजित : बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण विषय पर हुआ विमर्श*

एएम नाथ। धर्मशाला, 15 नवम्बर: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आज धर्मशाला में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय था बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राजभवन में विशेष कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। शिमला : राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज राजभवन, शिमला में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की उपस्थिति में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित  किया गया। इस अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!