सिद्धू फिर ढाल बनेंगे पत्नी नवजोत के लिए … लौटे अमृतसर, क्या पंजाब कांग्रेस में आने वाला है भूचाल

by

अमृतसर: पंजाब कांग्रेस में जारी राजनीतिक घमासान के बीच पूर्व पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू बुधवार को मुंबई से अमृतसर लौट आए है। उनकी वापसी उस समय हुई जब दो दिन पहले ही उनकी पत्नी और पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी ने राज्य नेतृत्व के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर निलंबित कर दिया था।

सिद्धू के अमृतसर पहुंचते ही उनके समर्थक बड़ी संख्या में उनके घर के बाहर जमा होने लगे और उनकी कोर टीम के सदस्य भी मौके पर मौजूद रहे। हालांकि सिद्धू ने मीडिया से बातचीत नहीं की और न ही सोशल मीडिया पर कोई टिप्पणी साझा की।

वहीं पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने हाईकमान से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे है। उनका कहना है कि यहां संगठन को लेकर बैठक थी। किस प्रकार से आगे काम करना है इस पर चर्चा हुई। पूर्व कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू के निलंबन पर उन्होंने कहा कि जो हो गया वह आपके सामने है। इस विषय पर बार-बार बात करना ठीक नहीं है।


पत्नी ने प्रदेश अध्यक्ष पर जारी रखे हमले

इस बीच नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने एक्स पर लगातार चार पोस्ट कर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर एक बार फिर हमला बोला। उन्होंने वड़िंग पर आरोप लगाया कि वे पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए विरोधी दलों से मिलकर काम कर रहे हैं और कांग्रेस उम्मीदवारों को जानबूझकर हरवाते रहे हैं। दरअसल अमृतसर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मिथु मदन के उन पर किए गए हमले के जवाब में नवजोत कौर फिर भड़क उठीं। उन्होंने लिखा कि राजा वड़िंग अपने उन कुत्तों को भौंकने के लिए मत छोड़ो जिन्हें टिकट सिर्फ तुम्हारी वजह से मिला। तुम लगातार कांग्रेस के खिलाफ क्यों काम कर रहे हो? उम्मीदवारों को हरवाते हो और उन्हें मजबूर करते हो कि वे दूसरी पार्टी में जाएं।


नवजोत कौर ने किया दावा

उन्होंने दावा किया कि अमृतसर के पांचों विधायक उस व्यक्ति के खिलाफ थे, जिसे वड़िंग ने जिला अध्यक्ष बनाया, जबकि 34 वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वड़िंग भ्रष्ट लोगों से मिलकर अच्छे नेताओं को पार्टी छोड़ने पर मजबूर कर रहे हैं। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा कि वड़िंग ऐसे लोगों को बचा रहे हैं जो सट्टा, भ्रष्टाचार और बाउंस चेक जैसे मामलों में लिप्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तुम उस व्यक्ति को क्यों बचा रहे हो जिसे दशहरा मामले में जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा? उसे सभी विधायकों के दफ्तरों से बाहर फेंका गया था। टिकट मैंने दिया था।


पूर्व मंत्रियों की हार के लिए भी वड़िंग को जिम्मेदार ठहराया

नवजोत कौर ने पूर्व मंत्रियों भरत भूषण आशु और मनप्रीत बादल की हार के लिए भी वड़िंग को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने लिखा कि तुमने आशु और मनप्रीत बादल को क्यों हरवाया? मुख्यमंत्री से मिलीभगत कर खुद को बचाने और पार्टी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश क्यों की? उन्होंने यह भी कहा कि वड़िंग ने संविधान के खिलाफ जाकर 38% दलित समर्थक वोट बैंक को नाराज किया, जिससे पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ। उन्होंने दावा किया कि वड़िंग अपने निर्वाचन क्षेत्र से दो बार पराजित हो चुके हैं। नवजोत कौर ने लिखा कि तुम दो बार क्यों हारे? क्योंकि तुम्हारा ध्यान कांग्रेस को खत्म करने और विपक्ष से मिलकर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने पर है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

सिद्धू मूसेवाला पंचतत्व में विलीन : मां ने बाल संवार व पिता ने पगड़ी पहना बेटे को दी अंतिम विदाई : पसंदीदा ट्रैक्टर 5911 पर अंतिम यात्रा

पिता बलकौर सिंह अपनी पगड़ी उतारकर प्रशंसकों को शुक्रिया किया मानसा : मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का मानसा जिले के मूसागांव स्थित उनके खेत में ही अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में आहार और चीनी सेवन पर जागरूकता सत्र आयोजित

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा  : रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आहार और चीनी सेवन पर एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में बाल मजदूरी व बाल विवाह विषय पर भाषण आयोजित 

गढ़शंकर, 13 फरवरी  :  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में जिला विधि सेवा प्राधिकरण होशियारपुर और एनएएलएसए के संरक्षण में और प्रधानाचार्य डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में ‘बाल विवाह और बाल श्रम’...
article-image
पंजाब

लाश पेट्रोल डालकर फूंकी : नौकरानी बोली- मैं तैयार हूं आ जाओ: पंजाब का व्यापारी कार में पहुंचा तो अपने जीजा से कत्ल करवा डाला

नवांशहर : जिला शहीद भगत सिंह नगर  में मशहूर किराना व्यापारी और नवांशहर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष रवि सोबती (70) की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस कत्ल की मास्टरमाइंड उनकी...
Translate »
error: Content is protected !!