सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल

by

कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता ने किया खारिज

बोले, हिमाचल में परिवर्तन का बिगुल बज चुका है

एएम नाथ। नाहन :  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित श्रीमती शिवानी के जिला परिषद अध्यक्ष तथा श्री बलदेव भंडारी के उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल दो व्यक्तियों की जीत नहीं है, बल्कि सिरमौर की जनता के विश्वास, विकास और सुशासन के प्रति आस्था की जीत है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि जिला परिषद चुनावों में जनता ने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों पर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों, वादाखिलाफी और कुशासन से पूरी तरह निराश हो चुकी है। सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचित होना आने वाले राजनीतिक परिवर्तन का स्पष्ट संकेत है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए पंचायत, नगर निगम, नगर परिषद और स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को लगातार जनता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। यह दर्शाता है कि आम जनता विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही की राजनीति के साथ खड़ी है। कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश आर्थिक संकट, बढ़ते कर्ज, बेरोजगारी, विकास कार्यों की धीमी गति और प्रशासनिक अव्यवस्था से जूझ रहा है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों के दौरान जो गारंटियां दी थीं, उनमें से अधिकांश आज भी अधूरी हैं। महिलाओं, युवाओं, कर्मचारियों, किसानों और आम जनता से किए गए वादे पूरे नहीं हुए हैं। परिणामस्वरूप प्रदेश की जनता का कांग्रेस सरकार से विश्वास उठ चुका है और लोग भाजपा को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है, जबकि प्रदेश सरकार उन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने में भी असफल रही है। यही कारण है कि जनता का विश्वास भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार बढ़ रहा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि नव निर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शिवानी और उपाध्यक्ष बलदेव भंडारी सिरमौर जिले के समग्र विकास, ग्रामीण क्षेत्रों के सशक्तिकरण और जनसमस्याओं के समाधान के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव विकास, सेवा और जनहित की राजनीति में विश्वास रखती है और इसी संकल्प के साथ प्रदेश में जनता के बीच कार्य कर रही है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की यह प्रचंड जीत स्पष्ट संदेश दे रही है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की विदाई का समय निकट है और आने वाले समय में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईडी ने दिलजीत दोसांझ और कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के टिकटों की कालाबाजारी को लेकर कसा शिकंजा : 13 स्थानों पर मारे छापेमारी :

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने ब्रिटिश रॉक बैंड ‘कोल्डप्ले’ और गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ के ‘दिल-लुमिनाटी कॉन्सर्ट’ (संगीत समारोहों) के टिकटों की ‘कालाबाजारी’ संबंधी धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी क्षेत्र में विकास परियोजनाओं का विधायक व उपायुक्त ने किया संयुक्त निरीक्षण : डे-बोर्डिंग स्कूल सहित प्रस्तावित योजनाओं के स्थलों का लिया जायजा

रोहित जसवाल।  ऊना, 24 जुलाई। श्री चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की धंधड़ी पंचायत में गुरुवार को विधायक सुदर्शन बबलू और उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए प्रस्तावित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ब्यास नदी में डूबते दो साथियों को बचाया : खुद नदी में बह गया पंजाब का युवक

एएम नाथ । भुंतर/ कपूरथला  :  ब्यास नदी में डूब रहे दो लोगों की जान बचाने वाला युवक अपनी जिंदगी की जंग हार गया। साथियों को तो मौत के मुंह से वापस ले आया,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधायक हंसराज ने अग्रिम जमानत के लिए चम्बा कोर्ट में दी अर्जी

एएम नाथ। चम्बा : युवती के यौन शोषण मामले में आरोपी चुराह के विधायक डा. हंसराज ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश चम्बा की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगा दी है। सोमवार...
Translate »
error: Content is protected !!