सिरमौर में चिट्टे की रोकथाम के लिए 21 व 22 जनवरी को होगी विशेष ग्रामसभा -प्रियंका वर्मा

by
एएम नाथ।  नाहन, 17 जनवरी। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने निर्देश जारी करते हुए बताया कि जिला सिरमौर की सभी ग्राम पंचायतों में 21 व 22 जनवरी, 2026 को चिट्टे की रोकथाम के लिए विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि इस विशेष ग्राम सभा में चिट्टे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा तथा चिट्टे तस्करों के बारे में जानकारी देने वाले को राज्य सरकार द्वारा नकद पुरस्कार देने के निर्णय बारे लोगों को जागरूक किया जाएगा। ग्राम सभा में चिट्टे के व्यसन ग्रस्त व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए राज्य सरकार की पहल की जानकारी व ग्राम पंचायत प्रधान को चिट्टा मुक्त पंचायत बनाने की शपथ दिलाई जाएगी।
उपायुक्त ने उप मंडलाधिकारी (ना0) को इन ग्रामसभाओं के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त करने के निर्देश दिए है। उन्होंने संबंधित उप मडंलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वह ग्राम सभा में चिट्टे की जानकारी देने के लिए पुलिस अधिकारी अथवा कर्मचारी की नियुक्ति करें।
उपायुक्त ने बताया कि ग्राम सभा के सफल आयोजन के लिए संबंधित खण्ड़ विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा पंचायतवार ग्राम सभा की तिथि निर्धारित कर पंचायत की लिखित कार्यवाही के लिए कर्मचारी तैनात करने के भी निर्देश दिए गए है। इसके अतिरिक्त ग्राम सभा से पूर्व ग्राम सभा क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार करने व चिट्टे के व्यसन ग्रस्त व्यक्तियों की सूचना पंचायत सचिवों के माध्यम से प्रपत्र पर प्राप्त करना सुनिश्चित किया जाएगा।
उपायुक्त ने जिला के सभी सहायक आयुक्त (विकास) तथा खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वह ग्राम सभा के सफल आयोजन के लिए हर संभव प्रयास करें तथा निर्धारित प्रपत्र पर सूचना एकत्रित कर 23 जनवरी तक उपायुक्त कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें।
प्रेस विज्ञप्ति- क्रमांक-22
नाहन 16 जनवरी। सहायक आयुक्त विकास एवं खंड विकास अधिकारी नाहन डॉ. अंजलि गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खंड नाहन की सभी ग्राम पंचायतों में 21 व 22 जनवरी, 2026 को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया इस ग्राम सभा में चिट्टा विरोधी विषय पर चर्चा, सरकार से प्राप्त नई दिशा निर्देशों के अनुसार बीपीएल आवेदन लेने तथा बीपीएल चयन हेतु निर्धारित मापदंडों की जानकारी प्रदान करने तथा स्वच्छ भारत मिशन-ग्रा0 द्वारा अपनाए गए आदर्श उपनियम और उपयोगकर्ता शुल्क बारे चर्चा व वर्ष 2026-27 मनरेगा योजना शैल्फ बारे चर्चा एवं अनुमोदन किया जाएगा।
सहायक आयुक्त विकास ने विकास खंड नाहन के सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिए है कि वह 21 व 22 जनवरी को होने वाली ग्राम सभा की पूर्व सूचना व भरपूर प्रचार-प्रसार करें ताकि ग्राम सभा का कोरम पूर्ण होने के साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का आम जनता लाभ उठा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोदी अमित शाह के लिए वोट मांग रहे : 2014 में मोदी ने खुद नियम बनाया था, 75 साल की उम्र के बाद भाजपा नेता रिटायर हो जायेंगे, मोदी जी अगले साल 17 सितंबर को 75 साल के हो रहे : केजरीवाल

नई दिल्ली : दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से 10 मई को अंतरिम जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल आज कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे।।इस दौरान उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सर्दियों में गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल आवश्यक : डॉ. सुरिंदर पाल सिंह

बीबीएमबी अस्पताल द्वारा सर्दियों को ध्यान में रखते हुए सलाह जारी राकेश शर्मा l तलवाड़ा, 16 दिसंबर : बीबीएमबी के मुख्य अभियंता श्री राकेश गुप्ता के निर्देशों के अनुसार बीबीएमबी अस्पताल, तलवाड़ा द्वारा सर्दियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिना पंजीकरण चल रहे ट्रैक्टरों को किया जाए जब्त : अवैध खनन के रोकथाम के लिए कड़ाई से कार्यवाही की जाए सुनिश्चित – DC अपूर्व देवगन

चालान के लिए अधिकृत विभागीय अधिकारी आपसी समन्वयन स्थापित कर करें कार्य चंबा, 3 अक्टूबर उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आन कॉल भी घर आएंगे डॉक्टर ….एंबुलेंस घर आएगी मुफ्त होगा इलाज : एक और गारंटी पूरी करने की तैयारी में सरकार

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में बुजुर्गों का घर-द्वार पर उपचार होगा। एंबुलेंस घर आएगी। इसमें डॉक्टर, नर्स और एक फार्मासिस्ट रहेगा। डॉक्टर घर पर ही मरीजों का उपचार करेंगे। मरीजों...
Translate »
error: Content is protected !!