सिर्फ एक फाइल को छोड़कर.. सभी पर साइन कर पाएंगे मुख्यमंत्री केजरीवाल : सिंघवी ने यूं समझाईं कोर्ट की शर्तें

by

दिल्ली :  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आबकारी नीति मामले में उन्हें जमानत दे दी है. उनके ऊपर कुछ शर्तें भी लगाई गई हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई कि केजरीवाल किसी भी फ़ाइल पर साइन नहीं कर सकते हैं. इसके अलावा भी कई पाबंदियां लगाई गई हैं. इसी बीच उनके वकील और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने बताया है कि उनके मुवक्किल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं, और इस स्थिति को केवल चुनी हुई सरकार या राष्ट्रपति शासन ही बदल सकता है.

सिवाय उन फाइलों के जो..  असल में वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत का स्वागत किया है. एनडीटीवी से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल सभी फाइलों पर हस्ताक्षर कर सकते हैं, सिवाय उन फाइलों के जो शराब नीति मामले से संबंधित हैं, जिसके तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया था.

दोनों जज इस बात पर सहमत थे.. सुप्रीम कोर्ट द्वारा केजरीवाल को दी गई राहत को सही बताते हुए, सिंघवी ने कहा कि दोनों जज न्यायमूर्ति सूर्यकांत और उज्जल भुयान इस बात पर सहमत थे कि उन्हें जमानत मिलनी चाहिए. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जवल भुइंया की पीठ ने ही उन्हें सशर्त जमानत दी है. सिंघवी ने दोहराया कि एजेंसी को उन्हें गिरफ्तार नहीं करना चाहिए था. जब उनसे सीबीआई की गिरफ्तारी की अवैधता पर न्यायाधीशों की असहमति के बारे में पूछा गया, तो सिंघवी ने कहा कि इस मामले में कई पेचीदगियां हैं जिन्हें ध्यान में रखना होगा. साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह मामला बड़ी पीठ के समक्ष नहीं जाएगा

तिहाड़ जेल से बाहर आए केजरीवाल..  उधर अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आबकारी नीति मामले में उन्हें जमानत दे दी. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जवल भुइंया की पीठ ने उन्हें सर्शत जमानत दी है. सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत देने के साथ कुछ शर्तों को पालन करने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को 10 लाख रुपये की जमानत राशि जमा करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही उन्हें मामले की मेरिट पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं करने का आदेश भी दिया है.

शर्तें और भी हैं..  सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि केजरीवाल मुख्यमंत्री कार्यालय और दिल्ली सचिवालय नहीं जा सकते हैं, इसके अलावा वो सरकारी फाइलों पर तब तक हस्ताक्षर नहीं करेंगे जब तक कि दिल्ली के उपराज्यपाल की मंजूरी/अनुमोदन प्राप्त करने के लिए ऐसा करना आवश्यक न हो. वह दिल्ली शराब से जुड़े मामले में अपनी भूमिका के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. साथ ही किसी भी गवाह से बातचीत नहीं करेंगे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राणा ट्रैक्टर्स का उद्घाटन माता सुरजीत कौर ने किया : महिंदीपुर गांव में पंजाब के मैसी ट्रैक्टर्स (टैफे) द्वारा राणा ट्रैक्टर्स नाम से एक शोरूम खोला गया

गढ़शंकर : गढ़शंकर- नवांशहर रोड पर महिंदीपुर गांव में पंजाब के मैसी ट्रैक्टर्स (टैफे) द्वारा राणा ट्रैक्टर्स नाम से एक शोरूम खोला गया जिसका उद्घाटन माननीय डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की माता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोठी मझेड़ क्लस्टर के संबंध में फैलाई जा रही भ्रामक जानकारी, किसानों को किया जा रहा गुमराह

शिवा प्रोजेक्ट के तहत रोपित किए है मौसंबी सहित अन्य किस्मों के 14672 पौधे, सिंचाई के लिए करवाया है 8 माॅडयूलर टैंको का निर्माण उपनिदेशक बागवानी ने क्लस्टर को लेकर फैलाए जा रहे भ्रामक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क निर्माण पर 3.45 करोड़ रुपये व्यय होंगे, बनगढ़, जखेड़ा सहित पांच गांवों को मिलेगा लाभ : सत्ती

ऊना, 9 नवंबरः छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज बनगढ़ नंगड़ां से गलौड़ चौक से जखेड़ा वाया मोरबड़ संपर्क, गांव बास के लिए संपर्क सड़क, विभौर सहिब पंजाब सीमा तक,...
article-image
पंजाब

सांसद अमृतपाल डोप टेस्ट के लिए तैयार :​​​​​​​ जो नेता नशे का आरोप लगा रहे वह भी टेस्ट करवाएं – सांसद अमृतपाल के वकील इमान सिंह खैरा

डिब्रूगढ़ :  डिब्रूगढ़ जेल में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत बंद खडूर साहिब से सांसद और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने अपने ऊपर लगे नशे के आरोपों पर बड़ा बयान...
Translate »
error: Content is protected !!