सिर पर पत्थर मार मार कर प्रवासी मजदूर की हत्या : गढ़शंकर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जाँच

by

गढ़शंकर  : उपमंडल गढ़शंकर के अंतर्गत पड़ते बीत इलाके के गांव गढ़ी मानसोवल के जंगल में एक प्रवासी मजदूर का शव पुलिस ने बरामद किया।  प्रवासी मजदूर की हत्या सिर पर  पत्थर मार कर की लगती है। पुलिस पुरे मामले की जाँच कर रही है। हिमाचल प्रदेश में पड़ते शराब के ठेके के पीछे कुछ दूरी पर पंजाब के गांव में पड़ते गढ़ी मानसोवल के जंगल में पड़े शव की किसी अज्ञात व्यक्ति की सूचना पुलिस को दी है।  जिस पर एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागरा पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव डक्स कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है । एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया की शव के पास से आधार कार्ड मिला है। जिसके मुताबिक यह शव अशोक कुमार पुत्र मीठू निवासी लखनौर मऊ , उत्तरप्रदेश का है। प्रवासी की किसी अज्ञात ने सिर पर पत्थर मार कर हत्या की गई लगती है। पुरे मामले की जाँच की जा रही है।  अभी तक की जाँच के मुताबिक उक्त प्रवासी पहले गोवा में काम करता था। कुछ दिन पहले ही यहां हिमाचल प्रदेश में काम करने आया था। इसके इलावा जाँच की जा रही है कि आधार कार्ड जिसका शव मिला उसका ही है या किसी और का है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

10-10 साल की सजा और पांच-पांच लाख जुर्माना लगाया :मुख्तार अंसारी और उसके सहयोगी भीम सिंह पर 1991 में अवधेश राय हत्याकांड मामले में

गाजीपुर : माफिया मुख्तार अंसारी और उसके सहयोगी भीम सिंह गैंगस्टर मामले में दोषी पाए गए। एमपी-एमएलए कोर्ट (गाजीपुर ) ने दोनों को 10-10 साल की सजा और पांच-पांच लाख रुपए जुर्माना लगाया है।...
article-image
पंजाब

जेसीबी एवं दो ट्रैक्टर कब्जे में लिए : तीन व्यक्तियों पर पर्चा दर्ज अवैध खनन मामले में

होशियारपुर ; 7 अगस्त होशियारपुर पुलिस ने चब्बेवाल क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधि को लेकर तीन व्यक्तियों के खिलाफ पर्चा दर्ज करके माइनिंग मशीनरी को कब्जे में ले लिया है। होशियारपुर पुलिस को चब्बेवाल...
article-image
पंजाब

सहारा और पर्ल कंपनियों में फंसे लोगों के अरबों रुपये वापस दिलाने की मांग, सांसद कंग को भेजा मांगपत्र

गढ़शंकर, 23 जुलाई : सहारा और पर्ल कंपनियों द्वारा गढ़शंकर क्षेत्र के लोगों से कथित तौर पर ठगे गए अरबों रुपये वापस दिलाने की मांग को लेकर एक मांगपत्र हलका संगठन प्रभारी सरदार चरणजीत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में हथियारों और RDX के साथ 2 लोग गिरफ्तार, स्कूल कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद रखने का आदेश

चंडीगढ़ । भारत और पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच चंडीगढ़ से एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करने की खबर सामने आई है। चंडीगढ़ पुलिस ने दो आतंकवादियों को आरडीएक्स जैसे घातक विस्फोटक...
Translate »
error: Content is protected !!