सिल्ह में 183 लाख के तीन संपर्क मार्गों के किए शिलान्यास : ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने की सर्वोच्च प्राथमिकता: रत्न

by

ज्वालामुखी, 07 नवंबर। विधायक संजय रत्न ने मंगलवार को ज्वालामुखी विधानसभा के सिल्ह में 183 लाख की लागत से निर्मित होने वाले संपर्क मार्गों का भूमि पूजन किया। इसमें 73.15 लाख की लागत से निर्मित होने वाली सम्पर्क सड़क सिल्ह से पामेहर बाया बाबा बालक नाथ मन्दिर, 73.15 लाख से निर्मित होने वाली संपर्क सड़क सिल्ह से ठाकुर सिंह के घर तक तथा 36.58 लाख सम्पर्क सड़क सिल्ह से सिधोरापत्तन सड़क का भूमि पूजन किया गया।
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए विधायक संजय रत्न ने कहा कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं ताकि गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि सड़कें जीवन की भाग्य रेखाएं कहलाती हैं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण से किसानों को अपने उत्पाद मंडियों तथा बाजारों तक पहुंचाने में आसानी होती है।
विधायक संजय रत्न ने कहा कि ज्वालामुखी को आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं इसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल की सुविधाओं के लिए कार्य योजना भी तैयार की गई है ताकि लोगों को घर द्वार पर ही बेहतर सुविधाएं मिल सकें। विधायक संजय रत्न ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में सरकार द्वारा योजनाएं एवं कार्यक्रम आरंभ किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सौर उर्जा के क्षेत्र में स्वरोजगार की असीम संभावनाएं हैं तथा सरकार राज्य में सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा दोहन के साथ-साथ प्रदेश के युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना भी है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने के लिए विशेष प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। सरकार इन सौर ऊर्जा परियोजनाओं से उत्पन्न बिजली की आगामी 25 वर्षों तक खरीद करेगी, ताकि युवाओं के लिए एक स्थिर आय का स्रोत सुनिश्चित किया जा सके।
विधायक संजय रत्न ने कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित करने के लिए हरंसभव प्रयास किया जा रहा है तथा अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि आम जनमानस की समस्याओं को दूर करने के लिए उचित कदम उठाएं ताकि लोगों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो।
इस अवसर पर एसडीएम ज्वालाजी डा संजीव कुमार , अधिशासी अभियन्ता विद्युत श्याम ठाकुर , अधिशासी अभियन्ता जल शक्ति विभाग अनीश ठाकुर , अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग अरुण वशिष्ठ, प्रधान ग्राम पंचायत सिल्ह मीना कुमारी , जिला परिषद सदस्य कुलदीप , जिला परिषद सदस्य सीमा देवी , ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दुर्गा जी , बीडीसी सदस्य संजय , बाबू राम सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधायें और समग्र विकास सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता : केवल सिंह पठानिया

सुधेड़ के कसुम्बर नाग से अन्द्राड़ गांव तक प्रस्तावित मार्ग का किया शिलान्यास एएम नाथ। धर्मशाला, 13 फरवरी: उप मुख्य सचेतक हिमाचल प्रदेश सरकार एवं विधायक शाहपुर विधानसभा क्षेत्र केवल सिंह पठानिया ने आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

28 फरवरी तक ई-केवाईसी करवाएं पंजीकृत कामगार

एएम नाथ। चंबा, 18 फरवरी : जिला श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत सभी कामगारों के लिए ई-केवाईसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने भोरंज में लिया विभिन्न विकास कार्यों का जायजा

एएम नाथ।  भोरंज 16 फरवरी :  उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सोमवार को भोरंज का दौरा करके वहां जारी विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया।  उन्होंने सम्मू ताल के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात रही सकारात्मक: मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के साथ उनकी मुलाकात सकारात्मक रही और आशा व्यक्त की कि केन्द्रीय नेतृत्व के समक्ष उठाए गए मामलों...
Translate »
error: Content is protected !!