सिविल अस्पताल होशियारपुर में खोला जाए डे-केयर कैंसर सेंट रः डा. अजय बग्गा

by
होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :   कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए भारत सरकार साल 2025-26 दौरान देश के 200 जिला स्तरीय अस्पतालों में डे-केयर कैंसर सेंटर, खोलने जा रही है। डे-केयर कैंसर सैंटर में कैंसर के मरीज कीमोथैरेपी करवा सकेंगे। मौजूदा समय दौरान होशियारपुर में कैंसर अस्पताल तथा डे-केयर सैंटर न होने के कारण मरीजों को कीमोथैरेपी के लिए अन्य शहरों में जाना पड़ता है। सामाजिक जागरुकता हेतु कार्यरत संस्था सवेरा के पदाधिकारियों, डा. अजय बग्गा, डा. सरदूल सिंह, हरीश सैनी, डा. अवनीश ओहरी तथा संदीप शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व केन्द्रीय मंत्रियों सोम प्रकाश व विजय सांपला तथा पंजाब के पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद एवं पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना से अपील की कि सिविल अस्पताल होशियारपुर में डे-केयर कैंसर केयर सैंटर खुलवाने के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ बात करें। उन्होंने लोकसभा हलका होशियारपुर से सांसद डा. राज कुमार एवं हलका विधायक ब्रमशंकर जिम्पा से भी अपील की कि वह राज्य सरकार के माध्यम से अस्पताल में सैंटर खुलवाने के लिए इस संबंधी प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजने के लिए प्रयास करें।
डा. अजय बग्गा ने बताया कि एक दशक से पहले तत्कालीन केन्द्रीय राज्य मंत्री संतोष चौधरी ने टरशरी कैंसर केयर सैंटर की बुनियाद रखी थी, पर बाद में यह सैंटर राजनीति की भेंट चढ़ गया। डा. बग्गा ने पंजाब सरकार से अपील की कि कैंसर के जो मरीज आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज करवा रहे हैं, उनको मुख्यमंत्री राहत कोष से 1.5 लाख रुपये देने की सहूलत को भी जारी रखा जाए। क्योंकि, कैंसर के इलाज में परिवार का लाखों रुपये का खर्च हो जाता है। अमीर लोग तो अपनी जेब से रुपये खर्च करके इलाज करवा लेते हैं, परन्तु गरीब परिवार आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का इलाज करवाकर घर बैठ जाते हैं। जिस कारण कैंसर को पूरी तरह से हराया नहीं जाता। डा. बग्गा ने वर्ष 2025 में कैंसर-डे के इस साल के थीम का जिक्र करते हुए कहा कि इसका थीम कैंसर के मरीज के इलाज में असमानता को घटाने पर ध्यान केन्द्रित करना तथा सभी कैंसर मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं उन तक पहुंचाई जानी यकीनी बनाना है। इस थीम को पूरा करने के लिए जरुरी है कि पंजाब में रहने वाले कैंसर मरीजों को आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक के इलाज की सहूलत के साथ-साथ मुख्यमंत्री राहत कोष में से 1.5 लाख रुपये की सहायता भी जारी रखी जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

बब्बर खालिस्तान इंटरनेशनल के सदस्‍यों को करता था हथियार सप्‍लाई : रिंदा और अमरीका आधारित हैप्पी पासिया के अहम साथी को राजस्थान से एजीटीएफ ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ :   पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ साझे आपरेशन के दौरान पाक आधारित आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और अमरीका आधारित हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया...
article-image
पंजाब

मर्डर की सुपारी : छेहरटा हत्याकांड में अमृतसर पुलिस ने दो शूटरों को पिस्टल समेत दबोचा

अमृतसर। अमृतसर पुलिस ने छेहरटा हत्याकांड में मुख्य शूटर जोबनप्रीत सिंह उर्फ जोबन और उसके साथी सुखबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल आस्ट्रिया निर्मित ग्लोक 9एमएम पिस्टल बरामद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सलवार का नाड़ा खोलना अश्लील हरकत नहीं, ‘रेप के आरोप जैसा : SC ने पलटा HC का फैसला

नई दिल्ली : यौन अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता और कानूनी व्याख्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक और नजीर पेश करने वाला फैसला सुनाया है। सर्वोच्च न्यायालय ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने कहा : डीजीपी व गृह सचिव हाजिर होकर दें जवाब – अपना कर्तव्य निभाने में पंजाब पुलिस नाकाम,

 चंडीगढ़  :   भगोड़ा करार दिए जा चुके वरिंदर पाल सिंह उर्फ वीपी सिंह उर्फ वीपी हांडा की एफआईआर दर्ज होने के चार साल बाद भी गिरफ्तारी न होने पर पंजाब पुलिस को नाकाम बताते...
Translate »
error: Content is protected !!