सिहुंता छिंज मेला कमेटी द्वारा आयोजित स्टार नाइट : मेले, त्यौहार और उत्सव हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग– विधानसभा अध्यक्ष

by
चंबा, 20 जून :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सिहुंता छिंज मेला कमेटी द्वारा (बुधवार को) आयोजित स्टार नाइट में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की ।   कुलदीप सिंह पठानिया ने आयोजन समिति को सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि मेले व त्योहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। इसे संजोए रखना समाज के हर व्यक्ति का दायित्व है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश देवी-देवताओं की धरती है। यहां आयोजित होने वाले मेले, त्यौहार और उत्सव हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग हैं। इन मेलों से सामाजिक सहयोग, समरसता, सौहार्द तथा भाईचारा बढ़ता है।
विधानसभा अध्यक्ष को इस दौरान आयोजन समिति द्वारा शॉल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल वन निगम कृष्ण चंद , जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस सुनाभ सिंह पठानिया, तहसीलदार सिहुंता सुरेन्द्र ठाकुर, तहसीलदार चुवाडी सुमन धीमान , छिंज मेला कमेटी सिहुंता के प्रधान करतार सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत सिहुंता अनिल कुमार, उप प्रधान सिहुंता मदन ठाकुर साहित् क्षेत्र के गण मान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

6 अगस्त : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का प्रवास कार्यक्रम

ऊना, 5 अगस्त – हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 6 अगस्त रविवार को एक दिवसीय ऊना जिला के प्रवास पर होंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल शिव...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

आईबीसीए ने त्साराप-चू संरक्षण रिजर्व प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री को तीन करोड़ रुपये का किया चेक भेंट

एएम नाथ। शिमला :  इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (आईबीसीए) की टीम ने सुमित्रा दास गुप्ता के नेतृत्व में नव अधिसूचित त्साराप चू संरक्षण रिज़र्व के संरक्षण और प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SIR का मामला – सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट ने संवैधानिक वैधता को मान तो लिया : कोर्ट ने जितने जवाब दिए, उतने ही सवाल खड़े कर दिए : अभिषेक मनु सिंघवी

सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर की संवैधानिक वैधता को मान लिया है. इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि कोर्ट ने संवैधानिक वैधता को मान तो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कॉन्ट्रैक्ट भर्ती पर रोक से भर्तियां अटकी, कब आयेंगे नए आदेश – पांच लाख नौकरी की गारंटी देने वाले अब साफ़-साफ़ मुकर कर रहे : जयराम ठाकुर 

एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा कॉन्ट्रैक्ट भर्तियों पर रोक लगाने से न सिर्फ भविष्य में भर्तियां निकलने का रास्ता बंद हो...
Translate »
error: Content is protected !!