सीएचसी अशला में लैब टेस्ट सुविधा शुरू : 110 प्रकार के टेस्ट होंगे निःशुल्क

by
एएम नाथ।  करसोग, 28 फ़रवरी :  राज्य सरकार के दिशा निर्देश में स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य खंड करसोग के अंतर्गत एक नई पहल करते हुए दूरदराज़ क्षेत्र सीएचसी अशला में आज से लैब टेस्ट की सुविधा औपचारिक रूप से शुरू कर दी है।
इस नई व्यवस्था के तहत सीएचसी स्तर के इस अस्पताल में अब खून, पेशाब सहित अन्य सभी 110 प्रकार टेस्ट निःशुल्क किए जाएंगे। इन सभी परीक्षणों के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
डॉ गोपाल चौहान, बीएमओ करसोग ने बताया कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार आमजन को घर-द्वार पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में यह टेस्ट सुविधा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर जांच सेवाएं मिलेंगी और उन्हें विभिन्न बीमारियों से संबंधित टेस्ट करवाने के लिए दूर के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त, पीएचसी ग्वालपुर और पीएचसी महोग में भी मरीजों के रक्त नमूने लिए जाएंगे, जिन्हें जांच के लिए सीएचसी अशला भेजा जाएगा तथा संबंधित मरीजों को उनकी रिपोर्ट अगले दिन उपलब्ध करवा दी जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस सुविधा से क्षेत्रवासियों का समय और खर्च दोनों में बचत होंगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता में सुधार होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

देहरा के चुनाव में वोट चोरी के लिए सुक्खू सरकार ने सारी मर्यादाएं लांघी : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री ने झूठ बोलकर निकाला सुख की सरकार का गोल्डन पीरियड सेंट्रल यूनिवर्सिटी के 30 करोड़ नहीं जमा करवा पाई लेकिन पालमपुर यूनिवर्सिटी के 40 हेक्टेयर जमीन बेच दी मित्रों का भला, सत्ता समर्थित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शून्य दाखिलों वाले सात डिग्री कॉलेज होंगे बंद : 5 किलोमीटर के दायरे में मर्ज होंगे विद्यार्थियों की कम संख्या वाले उच्च और सीसे स्कूल

एएम नाथ। शिमला :  पांच किमी के दायरे में विद्यार्थियों की कम संख्या वाले हाई और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मर्ज होंगे। शुक्रवार को सचिवालय में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरीके से बर्बाद करने पर तुली है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

तानाशाही से अपनी नाकामियां नहीं छुपा सकते मुख्यमंत्री,   स्कूल और बच्चों के टूर्नामेंट बंद करने के बहाने खोज रही है सरकार संस्थानों को बंद करने वाले मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाएंगे सुखविंदर सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने बादल फटने की बढ़ती घटनाओं का अध्ययन करने की आवश्यकता पर दिया बल

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि आपदाएं भविष्य के लिए सबसे बड़ी चुनौती हैं और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से निपटना मानवता के लिए गंभीर चिंता...
Translate »
error: Content is protected !!