सीएचसी बीनेवाल में रोरोटरी आई बैंक एंड कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी द्वारा मुफ्त नेत्र जांच शिविर लगाया : 340 मरीजों की जांच 220 मरीजों को मुफ्त चश्मे दिए, 77 की आंखों के ऑपरेशन होंगे; सात मरीजों में कॉर्निया संबंधी बीमारी की पहचान

by

गढ़शंकर। रोटरी आई बैंक एंड कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी होशियारपुर की ओर से सिविल सर्जन डॉ. मनदीप कमल के निर्देशों पर सीएचसी झुंगियां-बीनेवाल में मुफ्त नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. परविंदर कौर एमएस (आईज) ने 340 मरीजों की आंखों की जांच की। सभी मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं।शिविर का उद्घाटन डॉ. परविंदर कौर और सीएचसी बीनेवाल के एसएमओ डॉ. निर्मल कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर सोसाइटी के चेयरमैन जेबी बहल ने दोनों चिकित्सकों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया।220 मरीजों को मुफ्त चश्मे, 77 के ऑपरेशन निर्धारितनेत्र जांच के दौरान 220 मरीजों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई, जिन्हें सोसाइटी की ओर से मुफ्त चश्मे दिए गए। वहीं, 77 मरीजों की आंखों के विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन जरूरी पाए गए। इन सभी मरीजों को ऑपरेशन के लिए तारीखें भी निर्धारित कर दी गई हैं। इसके अतिरिक्त सात मरीजों में कॉर्निया संबंधी समस्याओं की पहचान हुई।सोसाइटी के सहयोग और सिविल सर्जन होशियारपुर के समन्वय से 77 मरीजों के ऑपरेशन सिविल अस्पताल होशियारपुर में मुफ्त किए जाएंगे। मरीजों को सीएचसी बीनेवाल से बस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया जाएगा। ऑपरेशन के बाद अगले दिन सुबह उन्हें वापस सीएचसी बीनेवाल छोड़ा जाएगा। सोसाइटी के अनुसार, इस पूरी प्रक्रिया के लिए मरीजों को कोई खर्च नहीं करना पड़ेगा।अफगानिस्तान के दो जरूरतमंद युवकों की भी मदद करेगी सोसाइटीसोसाइटी के चेयरमैन जेबी बहल ने बताया कि संस्था कॉर्निया संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों को प्रत्यारोपण की सुविधा उपलब्ध करवाकर उनके जीवन में रोशनी लाने के लिए प्रयासरत है। संस्था विदेशों में रहने वाले जरूरतमंद मरीजों की भी सहायता करती है।उन्होंने बताया कि इस बार अफगानिस्तान के 16 और 20 वर्ष के दो युवकों ने सोसाइटी से संपर्क किया है। दोनों कॉर्निया संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं और आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं। सोसाइटी की ओर से उनके हवाई टिकटों की व्यवस्था करने के साथ जालंधर में मुफ्त ऑपरेशन करवाने में सहायता की जाएगी।उन्होंने यह भी बताया कि बीनेवाल शिविर में कॉर्निया संबंधी समस्या से पीड़ित मरीजों को कॉर्निया उपलब्ध होने पर मुफ्त प्रत्यारोपण की सुविधा प्रदान की जाएगी।स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने निभाई अहम भूमिकाशिविर के आयोजन में एसएमओ डॉ. निर्मल कुमार और सीएचसी बीनेवाल के समस्त स्टाफ ने सहयोग दिया। इस अवसर पर डॉ. संदीप सिंह, डॉ. गुरप्रताप सिंह, डॉ. तरनवीर सिंह, डॉ. पल्लवी, नम्रता, प्रीति, वीना सोनी, राजवीर कौर, सुनीता रानी, राज रानी, मनदीप कौर, राज कुमार, सुखजिंदर सिंह, परमजीत सिंह, मुकेश कुमार, विनय कुमार, विजय कुमार, रविंदर कुमार, धर्मेंद्र सिंह, रोशन लाल, बलजीत सिंह और जसविंदर कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर के आयोजकों में जेबी बहल, जसवीर कंवर, जीएस बावा, सुमन नैय्यर, अशोक जैन, प्रोफेसर दलजीत सिंह, प्रिंसिपल बिक्कर सिंह, अजायब सिंह बोपाराय, ओंकार सिंह चाहलपुरी, डॉ. तरसेम सिंह, रमनदीप सिंह, राजन मल्लण, दलजीत सिंह बैंस , डॉ. लखविंदर कुमार, रविंदर बिंदु भूबलां, कृष्ण किशोर, नरेश भूबलां और राम जी दास चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे।शिविर में पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी, पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, सरपंच संजय पिपलीवाल, सरपंच बलविंदर सिंह बोपाराय, सरपंच संजीव सिंह, आम आदमी पार्टी के गढ़शंकर संगठन इंचार्ज चरणजीत सिंह चन्नी और जगदेव सिंह गढ़ीमानसेवाल भी पहुंचे।
फोटो कैप्शन: सीएचसी झुंगियां-बीनेवाल में नेत्र जांच शिविर का उद्घाटन करते डॉ. परविंदर कौर एमएस (आईज) और एसएमओ डॉ. निर्मल कुमार। साथ में सोसाइटी के चेयरमैन जेबी बहल, डॉ. तरसेम सिंह व अन्य गणमान्य व्यक्ति।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मैडीशनल पौदे लगाए समाज सेविका विजय शीरा ने

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ की सडक़ों के साथ रिक्त पड़ी जगहों पर समाज सेविका व वतावरण प्रेमी विजय शीरा ने मैडीशनल पौदे लगाकर लोगो को नई प्रेरणा देते हुए कहा कि मैडीशनल यहां वातावरण को...
article-image
पंजाब

अमृतसर में दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग

अमृतसर : गुरु नगरी अमृतसर में अकाली नेता के बेटे पर गोली चलने का मामला सामने आया है। हालांकि इस हमले में अकाली नेता के परिवार को किसी तरह की हानि नहीं हुई लेकिन...
article-image
पंजाब

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामैंट : कलब वर्ग में 8 टीमों, कालेज वर्ग में 6 और ग्रामीण वर्ग में 8 टीमों का चयन

उलंपियन जरनैल सिंह मैमोरियल फुटबाल कमेटी गढ़शंकर दुारा फुटबाल टूर्नामैंट के लिए किया टीमों का चयन गढ़शंकर : उलंपियन जरनैल सिंह मैमोरियल फुटबाल कमेटी गढ़शंकर दुारा स्थानीय खालसा कालेज के फुटबाल स्टेडियम में 9...
Translate »
error: Content is protected !!