सीएम भगवंत मान के घर को बम से उड़ाने की धमकी : भाजपा पंजाब के अध्यक्ष सुनील जाखड़ को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली

by

चंडीगढ़ : पंजाब में आतंकी हमलों की आशंका बढ़ती जा रही है. ऐसे में पुलिस मोड अलर्ट पर है. आज एक बार फिर से पंजाब में बम ब्लास्ट का ईमेल आया है। खबरों के अनुसार, पंजाब के सीएम भगवंत मान के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

इसके अलावा पंजाब के बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है । कहा जा रहा है कि यह बम धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है. इस मेल में पंजाब स्थित बीजेपी हेडक्वार्टर और दिल्ली स्थित बीजेपी हेडक्वार्टर का भी जिक्र है।

पहले भी मिली है बम की धमकी : इससे पहले एक बार पंजाब में दो जगह धमाके हुए थे. पहला धमाका जालंधर में बीएसएफ के पंजाब फ्रंटियर हेडक्वार्टर के बाहर हुआ. वहीं, दूसरा धमाका अमृतसर के खासा इलाके में सेना की छावनी के पास हुआ. इन दोनों धमाकों में कुछ ही घंटों का फर्क था।

बता दें कि जालंधर में रात करीब 8 बजे और अमृतसर में रात करीब 11 बजे दूसरा धमाका हुआ. दोनों घटनाओं में किसी को चोट नहीं आई है. सिर्फ यही नहीं, इससे पहले 27 अप्रैल को पटियाला के शंभू इलाके में भी धमाका हुआ था. वहां पर मालगाड़ी की रेल पटरी पर ब्लास्ट हुआ. पुलिस ने इस मामले की जांच की. इससे पता चला था कि इसके पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का हाथ था. इस मामले में आतंकी मॉड्यूल के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया. ये लोग खालिस्तान समर्थक बताए जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Hoshiarpur to Be Made Dengue-Free,

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha /May 18 : The district administration has launched extensive preparations to prevent seasonal diseases such as dengue and chikungunya. Deputy Commissioner Ashika Jain chaired a key district-level meeting at the district administrative...
article-image
पंजाब

निकाय चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के लिए सांसद तिवारी ने लोगों का आभार जताया

रोपड़, 18  फरवरी: श्री आनंदपुर शहर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी को मिली शानदार जीत के लिए जहां लोकसभा क्षेत्र के लोगों का आभार...
article-image
पंजाब

गौवंश कल्याण के लिए गौ सेवा आयोग प्रतिबद्धः अशोक कुमार सिंगला

होशियारपुर, 28 मईः पंजाब गौ सेवा आयोग के चेयरमैन  अशोक कुमार सिंगला ने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कैटल पाउंड फलाही (सरकारी गौशाला) की बेहतर देखभाल एवं...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भुंतर में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ : 10 महिलाओं को रेस्क्यू किया

भुंतर : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के प्रवेश द्वार भुंतर में देह व्यापार का पर्दाफाश हुआ है. एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था. देर रात जब पुलिस ने यहां...
Translate »
error: Content is protected !!